शहर

Loksabha Election Result 2024 रुझान: UP में उलटफेर के संकेत, ज्यादातर सीटों पर भाजपा पिछड़ी

7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में आज मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत NDA को बढ़त दिख रही है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां समाजवादी पार्टी बड़ा उलटफेर करती दिख रही है।

Image

रुझानों में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव का हाल

Photo : Times Now Digital

Loksabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी मंगलवार 4 जून को मतगणना का कार्य चल रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को बढ़त दिख रही है। हालांकि, भाजपा (BJP) का 400 पार का दावा अभी काफी दूर नजर आ रहा है। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो भाजपा नेता बार-बार कहते रहे हैं कि वह राज्य की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उधर Exit Poll में दिखा था कि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 65-71 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन शुरुआती रुझानों में जो आंकड़े दिख रहे हैं, उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी उलटफेर करते हुए दिख रही है।

19 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हुआ था। भाजपा का हर नेता दावा कर रहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ करेगी। लेकिन शुरुआती रुझानों में खबर लिखे जाने तक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन INDIA 41 सीटों पर आगे दिख रहा है, जबकि भाजपा 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल को हुए पहले चरण में 8 सीटों पर चुनाव हुआ था। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश की 8 सीटें शामिल थीं। 7 मई को तीसरा चरण हुआ और इस चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हुआ। चौथे चरण का मतदान 13 मई को हुआ और इस चरण में यूपी की कुल 13 सीटों पर वोटिंग हुई।

पांचवें चरण का मतदान 20 मई को हुआ और इस चरण में यूपी की 14 सीटों पर वोट पड़े। छठे चरण के तहत 26 मई को राज्य की 14 सीटों पर और सातवें चरण में 1 जून को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हुआ।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article