शहर

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग हादसा: श्राइन बोर्ड पर आरोप, मौसम अलर्ट और स्कूल-कॉलेज बंद थे तो क्यों नहीं रोकी गई यात्रा?

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने श्राइन बोर्ड पर आरोप लगाया है और उनका कहना है कि मौसम विभाग का अलर्ट के बाद स्कूल कॉलेज तक भी बंद किए गए थे फिर यात्रा क्यों नहीं रोकी गई। टाइम्स नाउ नवभारत ने लिया यात्रा मार्ग का जायजा लिया जहां दर्शनी द्वारा पर सन्नाटा पसरा हुआ था।

Image

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग हादसा - श्राइन बोर्ड पर आरोप (फोटो -टाइम्स नाउ नवभारत)

कटरा: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज कटरा में स्थानीय लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए।

लोगों का कहना था कि “विकास” के नाम पर बोर्ड लगातार अनियमितताएं कर रहा है, जिसके चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे, तब यात्रा क्यों जारी रखी गई?

टाइम्स नाउ नवभारत ने लिया यात्रा मार्ग का जायजा

उधर, टाइम्स नाउ नवभारत की टीम ने यात्रा मार्ग का जायज़ा लिया। बाणगंगा इलाके के दर्शनी गेट, जहां से यात्रा प्रारम्भ होती है, वहां आज सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि कुछ यात्री उम्मीद लेकर पहुंचे कि शायद यात्रा फिर से शुरू हो गई होगी, लेकिन श्राइन बोर्ड ने फिलहाल यात्रा को पूरी तरह से बंद रखा है।

कटरा होटल एसोसिएशन का बड़ा निर्णय: यात्रियों के लिए फ्री ठहरने की व्यवस्था

माता वैष्णो देवी में हाल ही में हुई लैंडस्लाइड घटना के बाद यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए कटरा होटल एसोसिएशन ने एक अहम निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि जिन यात्रियों के परिजनों की इस हादसे में मृत्यु हो गई है, या जिनके परिजन घायल हैं, उनके लिए होटलों में मुफ़्त ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, ट्रेन सेवाएँ बाधित होने से कटरा में फंसे हुए श्रद्धालुओं को भी होटल एसोसिएशन की ओर से नि:शुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

टोल-फ्री नंबर जारी

यात्रियों की मदद के लिए एसोसिएशन ने एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है, 9596002222 इस नंबर पर संपर्क करके प्रभावित यात्री आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी कटरा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वज़ीर ने दी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में होटल उद्योग समाज और श्रद्धालुओं के साथ खड़ा है।

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान