शहर

Sitapur में तेंदुए की दहशत! खेतों में दौड़ता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने लाठियों से खदेड़ा, देखें वीडियो

सीतापुर के रेउसा इलाके के कोडरी में आज अचानक तेंदुआ निकल आया। लोगों ने तेंदुए को खेतों में भागते और दहाड़ते हुए देखा, ग्रामीणों ने उसे लाठियों से खदेड़ा और वन विभाग को सूचना दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Image

सीतापुर में खेतों में दिखा तेंदुआ

Leopard in Sitapur: सीतापुर में आज एक तेंदुआ निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए को गांव में देखकर लोग दहशत में आ गए। लोगों को खेतों में तेंदुआ दौड़ता हुआ दिखाई दिया। जिसे देख सभी लोग अपने घरों से लाठियां ले आए। ग्रामीणों ने तेंदुए को वहां से खदेड़ दिया। लोगों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को भी दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वीडियो में कैद हुआ तेंदुआ

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तेंदुआ खेतों में दौड़ता हुआ नजर आ रहा और लगातार दहाड़ भी रहा है। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

दहशत में गांव के लोग

यह घटना सीतापुर के रेउसा इलाके के कोडरी की है। यहां पर तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। लोगों के अनुसार इलाके में अक्सर तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस बारे में वन विभाग को सूचना दी। लेकिन हर बार सिर्फ लापरवाही ही हुई। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग ने उनकी समस्या को टाल दिया। जिसके बाद आज फिर अचानक से उन्हें गांव में तेंदुआ देखने को मिला।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज