शहर

Nandurbar News: अस्पताल परिसर में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल; तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

नंदुबार स्थित आदित्य अस्पताल में उस समय दहशत फैल गई जब एक तेंदुए के अस्पताल परिसर में घुसने की खबर सामने आई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं।

Image

नंदुरबार के आदित्य हॉस्पिटल में घुसा तेंदुआ।

Photo : Times Now Digital

Nandurbar News: महाराष्ट्र के नंदुबार जिले के शहादा के डोंगरगांव रोड पर स्थित आदित्य हॉस्पिटल में उस समय दहशत फैल गई जब एक तेंदुए के घुसने की खबर सामने आई। स्थानीय लोगो को भी इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वे लोग हॉस्पिटल में इकट्ठा हो गये।

जानकारी के मुताबिक ये अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ रात के समय हॉस्पिटल में घुसा होगा इसलिए किसी ने देखा नही। ये अस्पताल शहर में पहाड़ी पर स्थित है ये इलाका डॉक्टरों के अड्डे के रूप में प्रसिद्ध है यहां सभी प्रकार की सुविधा होने के कारण दिन-रात भारी भीड़ रहती है।

वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब क्षेत्र में साफ सफाई का कामकाज चल रहा था, तभी एक सफाई कर्मचारी ने अस्पताल के एक कोने से गुर्राने की आवाज सुनी। सफाई कर्मचारी को अंदाजा हो गया की कोने में तेंदुआ बैठा है।

अस्पताल के कर्मचारियों और पड़ोसियों ने तुरंत पिछला दरवाजा बंद कर दिया और तेंदुए को एक जगह फंसाने में कामयाब रहे। इसके बाद तुरंत वन विभाग से संपर्क करने पर लगभग दस बजे वन विभाग की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची है और तेंदुए को रेस्क्यू करने के काम मे लग गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article