Laborer Applied for Cheap Liquor: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी-गुना में जनता की सुनवाई के लिए जनता दरबार लगाया जा रहा है, इस जनता दरबार में सैकड़ों आवेदन आए, लेकिन एक आवेदन चर्चा का विषय बन गया और यह आवेदन था शराब की कीमत कम करने को लेकर जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
कोलारस में मजदूर का अजीबोगरीब आवेदन सामने आया है यहां एक मजदूर ने सस्ती दारू के लिए आवेदन लगाया और केंद्रीय मंत्री सिंधिया से दारू की कीमत आधी करने की गुहार लगाई।
बता दें कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोलारस में जन समस्या निवारण शिविर लगा था, इस शिविर में नन्हें यादव नाम के व्यक्ति ने अजीबो गरीब आवेदन लगाया है। इस आवेदन में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांग की गई है कि शराब की कीमत कम की जाए।
'सौ रुपए की तो मजदूर आदमी दारू ही पी जाता है'
आवेदक ने लिखा है कि हम मजदूर आदमी हैं इसलिए मजदूरी करके जो तीन चार सौ रुपए कमाते हैं, उसमें से सौ रुपए की तो मजदूर आदमी दारू ही पी जाता है इसीलिए महाराज साहब नगर में दारू की कीमतें आधी की जाएं।
आवेदक ने कहा कि सिंधिया साहब दारू की कीमतें कम कर सकते हैं
आवेदक ने कहा कि सिंधिया साहब दारू की कीमतें कम कर सकते हैं वे कैबिनेट मंत्री हैं भारत सरकार में उन्होंने ही ग्वालियर गुना तक रेल पटरी डलवाई तब क्या शराब सस्ती नहीं करा सकते।
