कोलकाता

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, 3 दिन तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट, समुद्र तटों से रहें दूर

IMD ने आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर ओडिशा की ओर बढ़ गया है, जिसके असर से 6 अक्टूबर तक दार्जिलिंग, बीरभूम, बर्धमान समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Image

पश्चिम बंगाल में 3 दिन बारिश का अलर्ट (istock)

Photo : iStock

West Bengal Weather Today: पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव कमजोर होकर ओडिशा की ओर बढ़ गया है, जिसके प्रभाव से बंगाल के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं भी चलने का भी अनुमान है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल में क्यों बदला मौसम

आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो कमजोर होकर ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में पहुंच गया है। जिसका असर पश्चिम बंगाल के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। जिससे कई जगहों पर छह अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अवदाब एक ऐसी स्थिति है जो निम्न दबाव क्षेत्र के बाद और चक्रवाती तूफान से पहले आती है, जिसके कारण आमतौर पर भारी बारिश होती है और तेज हवाएं चलती हैं।

पश्चिम बंगाल में कहां-कहां होगी बारिश

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार उप-हिमालयी जिले के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूच बेहार में पांच अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) होने की आशंका है। बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण बंगाल के बीरभूम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, पूर्व और पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा जिलों में शनिवार तक भारी बारिश (7-11 सेमी) होने की संभावना है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article