कोलकाता

WB News: उत्तर 24 परगना में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 3 लोग, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों लोग पटरी पार कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाया और एक घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

WB Accident News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रेलवे पटरी पार करने के दौरान तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके बच्चे शामिल हैं। यह घटना शनिवार की रात श्यामनगर स्टेशन के पास हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक घंटे तक पटरियां जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पटरी पार करते समय फिसला बच्चा

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने बच्चे के साथ पटरी पार कर रही थी, तभी बच्चा उसके हाथ से फिसल कर नीचे उस पटरी पर गिर गया जिस पर गौर एक्सप्रेस आ रही थी। स्थिति को बिगड़ता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक फल विक्रेता उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन तीनों रेल की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को बचाने की कोशिश की लेकिन रेलवे फाटक के चौकीदार ने एम्बुलेंस को गुजरने के लिए फाटक नही खोला जिसके कारण तीनों लोगों को कुछ दूरी तक हाथों से पकड़कर ले जाना पड़ा और फिर उन्हें एम्बुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक के बार-बार और लंबे समय तक बंद रखने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एक घंटे तक पटरियों को जाम रखा, जिसके बाद पुलिस और जीआरपी ने उन्हें प्रदर्शन खत्म करने के लिए राजी किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक रेलवे फाटक बंद रखने के कारण लोगों को मजबूरन पटरियों से छोटा रास्ता लेना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र जांच का आश्वासन दिया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article