Koderma News: हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कोड लाइन पर ओवरहेड तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह ओवरहेड वायर पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पर भी गिरा है। ओवरहेड वायर के ट्रेन पर गिरने से कई यात्रियों के भी घायल होने की खबर हैं। सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के कई बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे चुके है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है....
