शहर

वादियों की गोद में बसे गांव पर कैसे लगा 'खून का धब्बा'? मिट जाएगी अंग्रेजों की पहचान; 'खूनी गांव' को मिला नया नाम

वादियों की गोद में बसे पिथौरागढ़ के 'खूनी गांव' का नाम बदलकर देवी ग्राम करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों में गांव का नाम बदलने को चर्चाएं जारी हैं। सरकार के इस कदम से गांव के लोग बेहद खुश हैं।

Image

(खूनी गांव-फोटो-@askraj_gupta)

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के खूनी गांव का नाम बदलकर देवी ग्राम कर दिया जाएगा। सरकार की इस घोषणा से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। चूंकि लंबे समय से लोग गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। लिहाजा स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री धामी को इससे संबंधित प्रस्ताव सौंपा। लंबी प्रक्रिया के बाद सरकार ने 'खूनी गांव' का नाम बदलकर देवी ग्राम करने की अधिसूचना जारी कर दी है। गांव का नाम बदलने की खबर आने के बाद ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

जानकारी के मुताबिक, 'खूनी गांव' पिथौरागढ़ मुख्यालय से 10 किमी. दूरी पर स्थित है। अजीबो-गरीब नाम होने की वजह से ग्रामीण असहज महसूस करते थे। लिहाजा इसके नाम को बदलने की मांग की जा रही है। ग्रामीण लंबे समय से सांसद अजय टम्टा से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। ओएनजीसी के पूर्व महाप्रबंधक ललित मोहन जोशी भी सीएम से मिलकर इसकी सिफारिश कर रहे थे।

लिहाजा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तमाम पत्राचार और प्रक्रियाओं के बाद गांव का नाम बदलकर देवी ग्राम करने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद गांव के लोग बेहद खुश हैं। जानकारी के मुताबिक, गांव में विशेष आयोजन किया जाएगा और सीएम को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

एनबीटी की खबर के मुताबिक, इस गांव में लगभग 60 परिवार रहते हैं। गांव की जनसंख्या कुल 380 है। गांव की ग्राम प्रधान इंदिरा जोशी का कहना है कि गांव का नाम बदने से ग्रामीण काफी खुश हैं। हालांकि, गांव का नाम खूनी गांव क्यों रखा गया है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है? लेकिन मीडिया खबरों के मुताबिक, गांव का नाम खूनी पड़ने की पीछे कई कहानियां प्रचलित है। एनबीटी में छपे लेख के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने बताया था कि आजादी से पूर्व जब अंग्रेज गांव आए थे वालों से लड़ाई हुई, तब ग्रामीणों ने एकजुट होकर अंग्रेजों को मार दिया था और उसी के बाद से गांव का खूनी पड़ गया।

सांसद अजय टम्टा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 'जन-जन की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए, आज पिथौरागढ़ क्षेत्र में स्थित ग्राम "खूनी" का नाम परिवर्तित कर "देवीग्राम" किए जाने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी।'

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर बढ़ा तनाव, प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव; सुरक्षा व्यवस्था हुई और सख्त

दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर बढ़ा तनाव, प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव; सुरक्षा व्यवस्था हुई और सख्त

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार