शहर

बर्फ की चादर में लिपटा धाम, फिर भी भक्तों की आस्था अडिग! अब तक 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में लगातार जारी बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है। पुलिस और प्रशासन सुरक्षित दर्शन कराने में जुटे हैं। अब तक 3.20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर यहां आ चुके हैं, जो आस्था के मजबूत विश्वास को दिखाता है।

Image

केदारनाथ धाम में बर्फबारी

Photo : Times Now Digital

Kedarnath Dham Yatra: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों खराब मौसम और अटूट आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यहां पर लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का धाम आने का उत्साह कम नहीं हुआ है। भारी तादाद में भक्त बर्फ से ढके धाम में बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक यहा 3 लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आ चुके हैं।

विपरीत मौसमी परिस्थितियों के बीच पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सभी व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। इलाके में तैनात पुलिस की टीम श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतार में लगाकर सुरक्षित दर्शन करा रही है। बर्फबारी के बीच भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

बर्फबारी से टेंट कॉलोनियों को नुकसान

केदारनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालुओं और ड्यूटी पर तैनात जवानों का जोश और समर्पण साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण टेंट कॉलोनियों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है। इसके बावजूद प्रशासन हर चुनौती से निपटने के लिए सतर्क है और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यहां आने वाले भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो। स्वास्थ्य, सुरक्षा और आवास जैसी सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

इस यात्रा सीजन में केदारनाथ धाम में अब तक 3 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ चुके हैं। इस आंकड़े से पता चलता है कि मु्श्किल भरा मौसम में भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाए। साथ ही जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article