शहर

Kanwar Yatra: 22 जुलाई से गाजियाबाद में भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया प्लान; डायवर्ट किए गए ये रूट

22 जुलाई के रात 12:00 से कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। वहीं कुछ वाहनों को जरूरी होने पर परमिशन के साथ दूसरे रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। आइए जानें नया प्लान रूट-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर 22 जुलाई की रात 12:00 बजे से गाजियबाद में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से भी मेरठ की ओर जाने वाली गाड़ियां भी नहीं जा सकेंगी। भारी वाहनों का ये डायवर्जन पांच अगस्त तक लागू रहेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्न्रेट पुलिस ने भारी वाहनों के रूट के डायवर्जन के लिए प्लान तैयार किया गया है। वहीं हरिद्वार, आनन्द विहार बॉर्डर लखनऊ, मुरादाबाद को यूपी गेट से फेरफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर जाना होगा।

भारी वाहनों की आवाजाही बंद

कांवड़ यात्रा को लेकर एसीपी यातायात का कहना है कि कांवड़ यात्रियों के बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लान में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, जरूरी सामानों की सप्लाई करने वाली गाड़ियों को अनुमति के आधार पर प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली से तुलसी निकेतन बॉर्डर, आननंद विहार बॉर्डर से होते हुए एनएच-9 से होकर आगे भेजे जाएंगे।

जानें नया प्लान

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ की तरफ जाना है, वो यूपी गेट से अएनएच-9 से फेरफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगी। बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए जाएंगी। हापुड़ से बुलंदशहर, दिल्ली, गाजियाबाद जान वाली गाड़ियां सोनिया विहार के लिए रवाना होंगी। लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही संतोष मेडिकल कट से मेरठ के तिराहा की तरह भी भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!