कानपुर

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा; मजदूरों से भरी वैन डंपर से टकराई, दो की मौत, 8 घायल

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़े डंपर से मजदूरों को ले जा रही वैन टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी।

Image

मजदूरों से भरी वैन डंपर से टकराई

Photo : Times Now Digital

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार सुबह कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। एक खड़े हुए डंपर से मजदूरों से भरी वैन टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, ये सभी मजदूर अमरोहा जिले के बड़ा हसनपुर गांव गंगा चोली से मजदूरी के लिए झांसी जा रहे थे।

वैन मौदहा कस्बे के पास क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी दस मजदूर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। बाकी आठ घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जबकि घायलों की पहचान कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान की प्रक्रिया जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article