कानपुर

Kanpur: रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब QR कोड से कर सकेंगे भुगतान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 03:42 PM IST

UP Roadways QR code Payment: कानपुर रीजन की रोडवेज बसों में अब क्यूआर कोड से भुगतान किया जा सकेगा। अब बसों में सफर करने के दौरान खुले पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी। कानपुर रीजन में क्यूआर कोड के साथ टिकट वाली मशीन परिचालकों को दे दी है। अब यात्री इन मशीनों के जरिए किराये की राशि डिजिटल यूपीआई के जरिए भुगतान कर पाएंगे।

Image

रोडवेज बसों में भी क्यूआर कोड से होगा भुगतान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • कानपुर रीजन की रोडवेज बसों में भी क्यूआर कोड से होगा भुगतान
  • अब बसों में सफर करने पर खुले पैसे की समस्या होगी खत्म

UP Roadways QR code Payment: रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक गुड न्यूज है। अब यात्रियों को टिकट के पीछे लिखे जाने वाले रुपये भूल जाना और खुले पैसे के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज प्रबंधन ने इन परेशानियों को दूर करने के लिए कानपुर रीजन में क्यूआर कोड के साथ टिकट वाली मशीन परिचालकों को दे दी है। अब यात्री इन मशीनों के जरिए किराये की राशि डिजिटल यूपीआई के जरिए भुगतान कर पाएंगे। आपको बता दें कि कानपुर रीजन में बचे रुपये लिए बगैर रोडवेज बस से उतरने की औसतन आठ शिकायतें प्रतिदिन दर्ज हो रही थीं। ज्यादातर मामलों में यात्री को न तो बस का नंबर मालूम होता था और न ही डिपो की जानकारी होती थी।

इस कारण दर्ज होने वाली शिकायतों के बावजूद यात्री की समस्या का समाधान नहीं होता था। आपको बता दें कि कानपुर रीजन में जनवरी 2022 से 30 नवंबर तक मिली कुल शिकायतों में से मात्र 16 यात्रियों का ही रुपये मिल पाए है।

ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई सुविधा

अब रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्री टिकट का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। परिवहन निगम ने सभी बसों में ऑन लाइन भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड की सुविधा मुहैया करा दी है। ऑनलाइन भुगतान से अब यात्रियों को सफर के दौरान टिकट की कीमत चुकाने की सभी परेशानियों से राहत मिल सकेगी। वहीं, फुटकर पैसे वापस करने में परिचालकों की मनमानी की घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

ऐसे काम करेगी मशीन

रोडवेज बसों के कंडक्टरों को दी गई मशीन में जैसे ही कोई यात्री टिकट के लिए बोलेगा। इसके बाद बस परिचालक टिकट मशीन में रूट वाला बटन दबाएगा। साथ ही गंतव्य जगह का कोड अंकित करेगा। इतना करते ही किराया स्क्रीन पर दिखने लगेगा। दो सेकेंड बाद ही मशीन में क्यूआर कोड आएगा। यात्री क्यूआर कोड को स्कैन कर उतनी राशि का भुगतान करेगा, जितनी राशि किराए में दिखाई दे रही है। कानपुर रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने कहा कि आधुनिक टिकट मशीन से पारदर्शिता आएगी। कई बार कंडक्टर कह देते थे कि यात्री ने टिकट नहीं लिया और न ही पैसा दिया। इसके अलावा राशि लौटाने की समस्या डिजिटल भुगतान करने से खत्म हो जाएगी।

ये है गणित

कानपुर रीजन में कुल बसें- 545

एसी बसों की संख्या -60

जनरल बसों की संख्या - 485

कंडक्टर्स की संख्या- 585 (रीजन को इतनी मशीनें मिलीं)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article