UP Kanpur Covid New Guidelines & Rules in Hindi: कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ. 7 के प्रसार की आशंका को देखते कानपुर में बाहर से आने वाले यात्रियों की निगरानी और रैंडम जांच कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन कानपुर शहर के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कोई सतर्कता दिखाई नहीं दी। शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, झकरकटी बस अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। यात्री भी बगैर मास्क के घूमते दिखाई दिए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं। कानपुर के हैलट स्थित मैटरनिटी विंग में 100 बेड का कोविड अस्पताल बना दिया गया है। इसमें 20- 20 बेड के आईसीयू, एचडीयू और अन्य मरीजों के लिए 60 बेड आरक्षित किए गए हैं।
इसके साथ ही कोरोना संबंधी दवाओं की उपलब्धता भी बढ़ा दी गई है। 26 दिसंबर को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आगमन के मद्देनजर डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक को अलर्ट कर दिया गया है।
