कानपुर

कानपुर देहात : अकबरपुर में टैंक में उतरे 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत, एक की ऐसे बची जान

कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में निर्माणाधीन टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान में बने टैंक में उतरे 4 मजदूरों में से 3 की मौत हो गई और 1 मजदूर घायल हो गया।

Image

अकबरपुर में टैंक हादसे में 3 की मौत

कानपुर देहात : जिले में अकबरपुर कस्बे में निर्माणाधीन टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान में बने टैंक में उतरे 4 मजदूरों में से 3 की मौत हो गई और 1 मजदूर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दम घुटने से मौके पर ही तीनों मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को बाहर निकाला है। जिला अस्पताल में एक मजदूर को समय पर ऑक्सीजन मिलने से जान बच गई।

घायल ने बताया कि हम टैंक खोल रहे थे। पहले मेरा एक भाई टैंक खोलने नीचे गया, फिर दूसरा भी उसके साथ गया। इसके बाद मेरा छोटा भाई अमन भी गया, और जो लोग गए, वे वापस नहीं आए। इसके बाद मैं रस्सी के सहारे अंदर गया, और फंस गया। फिर मुझे बाहर निकाला गया। फिर हम पुलिस स्टेशन गए तो उन्होंने हमारी मदद के लिए चार लोगों को भेजा। वे सब बातें करते रहे, लेकिन कोई भी उन्हें बाहर नहीं निकाल पाया।"

डीएम कपिल सिंह ने कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि कोई व्यक्ति अपने निजी मकान के साथ एक निजी सेप्टिक टैंक बनवा रहा था। सेप्टिक टैंक बनाते समय चार लोग टैंक की सफ़ाई कर रहे थे। हो सकता है कि ये लोग सेप्टिक टैंक में उतर गए हों और वहां कोई समस्या हुई हो, इसलिए उन्हें अस्पताल भेजा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुझे बताया है कि उनमें से कुछ की मौत हो गई होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article