कानपुर

Kanpur Crime News: RPF ने जौनपुर में किडनैप हुई 14 साल की लड़की को राजधानी एक्सप्रेस से किया रेस्क्यू

जौनपुर पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कानपुर में तैनात RPF टीम ने राजधानी एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाकर 14 साल की एक अपहृत किशोरी को बरामद किया है। हालांकि, इस दौरा किडनैपर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।

Image

कानपुर में राजधानी ट्रेन से बरामद की गई जौनपुर में किडनैप नाबालिग

Photo : Twitter

रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कानपुर में 14 साल की एक किशोरी को बरामद किया है। यह किशोरी राजधानी एक्सप्रेस के बी-6 कोच में मौजूद थी। किशोरी को उत्तर प्रदेश के ही जौनपुर जिले में साहपुर थाना क्षेत्र से किडनैप किया गया था।

जौनपुर पुलिस से मिली सूचना के आधार पर RPF की टीम ने राजधानी एक्सप्रेस की निगरानी शुरू की। जब ट्रेन कानपुर पहुंची, तो तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान किशोरी की पहचान कर ली गई। जैसे ही RPF टीम मौके पर पहुंची, उसके अपहरणकर्ता सतर्क हो गया और ट्रेन रुकने से पहले की कूदकर भाग गया।

RPF और स्थानीय पुलिस ने तलाश की, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पायी है। हालांकि, गनीमत यह रही कि किशोरी को सुरक्षित कब्जे में लेकर RPF ने जौनपुर के शाहपुर थाने की पुलिस और किशोरी के माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

रेस्क्यू की गई किशोरी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इस मामले में परिजनों ने किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है और जल्द ही उसकी पहचान होगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पति उमेश पाल की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती रहीं जया पाल को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, OBC मोर्चा की बनीं प्रदेश मंत्री

पति उमेश पाल की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती रहीं जया पाल को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, OBC मोर्चा की बनीं प्रदेश मंत्री

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला