कानपुर

Kanpur Metro Godown Fire: मेट्रो के गोदाम में लगी भीषण आग, 12 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पाया जा रहा काबू

कानपुर के पनकी इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। 12 घंटे बाद भी दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

Image

गोदाम में लगी आग (स्क्रीनग्रैब|PTI)

Photo : PTI

Kanpur Fire: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के मौरंग मंडी के पास स्थित मेट्रो के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी उस पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हैं लेकिन गोदाम में रखे केमिकल की वजह से आग पर नियंत्रण पाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

रात से जारी राहत-बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। रातभर चले राहत-बचाव अभियान के बावजूद लपटें अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गोदाम में ज्वलनशील केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। धुएं का गुबार आसमान तक पहुंच गया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

ट्रैक्टर एजेंसी और गोदाम जलकर राख

मोरंग मंडी के पास बने रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग पूरी रात दहशत में रहे। आग इतनी भयंकर थी कि उसने पास में बने ट्रैक्टर एजेंसी और मेट्रो के पूरे गोदाम को राख में बदल दिया। आग के कारण करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article