कानपुर

कानपुर में बारिश से धंसा ट्रैक, ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई कई जानें; बड़ा रेल हादसा टला

कानपुर के पास मरियानी गांव में एक बड़ा ट्रेन हादसा ड्राइवर की सतर्कता से टल गया। भिवानी से प्रयागराज जा रही कालिंद्री एक्सप्रेस में अचानक हलचल के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाई गई। लगातार बारिश से धंसे ट्रैक की सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

Image

कानपुर में रेल हादसा टला

Photo : Times Now Digital

Kanpur News: कानपुर में एक बड़ा ट्रेन हादसा ड्राइवर की सूझबूझ से टल गया। भिवानी से प्रयागराज जा रही कालिंद्री एक्सप्रेस जैसे ही कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के मरियानी गांव के पास पहुंची, तभी अचानक ट्रेन में हलचल महसूस हुई। सतर्कता दिखाते हुए ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।

जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के चलते रेलवे ट्रैक धंस गया था। ट्रेन करीब 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू किया। उनकी तत्परता और ड्राइवर की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

कोई जनहानि नहीं हुई

रेलवे पुलिस और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही सूचना मिली, रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को स्थिति से अवगत कराया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। लोको पायलट की सतर्कता और त्वरित फैसले की सभी सराहना कर रहे हैं। इस बीच धंसी हुई पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article