कानपुर

कानपुर स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों का सैलाब, ट्रेनों में भी भूसे की तरह भरकर सफर कर रहे लोग, देखें Video

Prayagraj Mahakumbh Crowd: कानपुर में सोमवार को प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भयंकर भीड़ देखने को मिली। कानपुर में प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 से प्रयागराज के लिए हर घंटे ट्रेनें रवाना हो रही हैं। इसके बावजूद ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी हुई जा रही हैं। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस और जीआरपी मुस्तैद है।

Mahakumbh Crowd at Kanpur Station: प्रयागराज में लगा महाकुंभ मेला समापन की ओर बढ़ रहा है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान है। लेकिन अभी भी प्रयागराज जाने वालों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेनों में भूसे की तरह भरकर लोग सफर कर रहे हैं। सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि कई अन्य शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भी भारी भीड़ महाकुंभ जाने के लिए उमड़ रही है। ऐसा ही हाल कानपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को यहां देर रात में भी रेलवे स्टेशन प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ दिखा। इतनी भयंकर भीड़ के बावजूद लोग महाकुंभ जाने से पीछे नहीं हट रहे है और जान को जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए भी तैयार हैं।

Train crowd

ट्रेन में भी यात्रियों की भारी भीड़

रेलवे प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

सोमवार को कानपुर रेलवे स्टेशन पर संगम स्नान को लेकर जन सैलाब उमड़ा हुआ देखने को मिला। स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरे हुए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिख रही थी। हालांकि रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इतंजाम किए हुए हैं। भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और रेलवे पुलिस भी मुस्तैद दिखी।

प्रयागराज के लिए हर घंटे रवाना हो रही ट्रेन

कानपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन से हर घंटे प्रयागराज के लिए ट्रेनें रवाना हो रही है। इन प्लेटफॉर्म नंबरों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। जीआरपी और रेलवे पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। यात्रियों को लगातार जानकारी भी दी जा रही है। वहीं प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि चाहे उन्हें कितनी भी समस्या का सामना करना पड़े, लेकिन वो महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जरूर जाएंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article