कानपुर

Kanpur Suicide: नाबालिग को खुदकुशी के लिए विवश करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:25 PM IST

Kanpur Suicide News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

नाबालिग को खुदकुशी के लिए विवश करने वाला आरोपी गिरफ्तार (Representative Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर पुलिस ने खुदकुशी के लिए विवश करने वाले को किया गिरफ्तार
  • किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
  • लापरवाही बरतने पर बिधनू चौकी इंचार्ज पर भी हुई कार्रवाई

Kanpur Suicide News: उत्तर प्रदेश के बिधनू में नाबालिग को खुदकुशी करने के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की मां से तहरीर लेकर धारा 306 में एफआईआर दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार, न्यू आजाद नगर इलाके में रहने वाली किशोरी ने जहर खा लिया था। सोमवार देर रात हैलट में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी। पीड़िता की मां ने पहले तो एक युवक और उसके साथियों पर अगवा और दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए। लेकिन बिधनू पुलिस ने पीड़िता के आरोपों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। एकाएक बुधवार की सुबह जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया।

ऑडियो और वीडियो के वायरल होने के बाद बुधवार रात पुलिस ने पीड़िता की मां से तहरीर ली। इस तहरीर में नाबालिग की मां ने एक युवक पर आरोप लगाया कि, उसने बेटी को बहला फुसलाकर शादी का दबाव डाला और उससे प्रताड़ित होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तहरीर पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज भी कर ली और गुरुवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकाया

आपको बता दें कि, बिधनू के एक गांव रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पांच अक्टूबर की रात को अचनाक गायब हो गई थी। अगले दिन शाम को किशोरी अपने घर पहुंची थी। पूछताछ के बाद पीड़िता ने बताया कि, उसका परिचित युवक उसको बहला-फुसलाकर ले गया था, इसके बाद उसके चार और दोस्तों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की करतूत बताई थी तो युवक अपने दर्जनभर साथियों के संग उनके घर पहुंचा। धमकी दी कि, पुलिस से शिकायत न हो। आठ अक्टूबर यानी शनिवार को किशोरी ने डीई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। पीड़िता की मां ने पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि, किशोरी का परिचित युवक उसको ले गया था। सात अक्तूबर को न्यू आजाद नगर चौकी में शिकायत करते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

लापरवाही में हटे बिधनू चौकी इंचार्ज

वहीं, बिधनू में दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी के मामले में सवालों के घेरे में आए न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी कैलाश बाबू पर कार्रवाई करते हुए एसपी आउटर ने हटा दिया। कैलाश बाबू को महाराजपुर थाने से अटैच किया गया है। दरोगा सुधाकर न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। एसपी के पीआर अमित शर्मा को पुरवामीर, मुकेश बाजपेई को कुरिया थाना सजेती, सुरेंद्र नारायण को जजपुर, अरविंद को कुरिया चौकी थाना बिधनू, कमलेश को नंदना और कमल को बिल्हौर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर विमल प्रकाश को अतिरिक्त एसएचओ घाटमपुर तैनात किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article