कानपुर

Kanpur: तुम्हें मरने का शौक है तो मरो, मैं बात नहीं करूंगी, छात्र अंकित मौत मामले में ऑडियो से आया नया मोड़

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 05:26 PM IST

Ankit Singh Case Kanpur: कानपुर के छात्र अंकित सिंह की मौत मामले में सोमवार को एक मिनट 28 सेकेंड का एक ऑडियो भी सामने आया। ऑडियो में अंकित एक युवती को बात करने के लिए मना रहा है, लेकिन युवती साफ इंकार कर रही है। पीड़ित परिवार ने अब डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार से न्याय की गुहार लगाई है।

Image

छात्र अंकित सिंह की मौत मामले में नया मोड़

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के छात्र अंकित सिंह की मौत मामले में नया मोड़
  • एक मिनट 28 सेकेंड का ऑडियो आया सामने
  • युवती को बात करने के लिए मना रहा है अंकित, युवती ने किया इंकार

Ankit Singh Death Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा दो केबी निवासी छात्र की मुंबई में संदिग्ध हालत हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। अंकित और उसकी प्रेमिका का ऑडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, छात्र अंकित सिंह (21) की मुंबई संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में सोमवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो एक मिनट 28 सेकेंड का है। परिजनों ने दावा किया है कि, अंकित का बर्रा की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। ऑडियो में अंकित युवती से बात करने के लिए बार-बार उसे मना रहा है, लेकिन युवती मना कर रही है। परिजनों ने सोमवार को डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन घटनास्थल मुंबई होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वहां जाने की बात कही है।

आपको बता दें कि, शिव कुमार सिंह का बेटा अंकित मुंबई में पढ़ाई करता था। बीते मंगलवार को संस्थान की ओर से फोन आया कि, अंकित ने खुदकुशी कर ली है। आरोप है जब परिजन मुंबई पहुंचे तो पुलिस ने उनके बेटे को देखने भी नहीं दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

अंकित की मां ने युवती पर लगाए

मृतक अंकित की मां गीता सिंह ने बताया कि, ऑडियो सिंतबर का है। अंकित स्कूल में पढ़ाई करता था, तब कोचिंग के दौरान बर्रा की एक छात्रा से प्रेम प्रसंग हो गया था। अंकित घर से अपनी जरूरत बताकर युवती के लिए रुपये ले गया था। छात्रा का आईटीआई में दाखिला कराया था। इसके बाद जब रुपये नहीं बचे तो उसने अंकित से बात करने से इंकार कर दिया था। वहीं, मां ने बताया कि, परिजनों के साथ मुंबई पहुंचे दामाद ने हॉस्टल के कमरे में फर्श पर खून पड़ा देखा था। इस मामले में परिजनों ने डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई है। डीसीपी साउथ ने कहा कि, मामला मुंबई का है, ऐसे में परिजनों को वहीं तहरीर देनी होगी।

युवती कर दिया था बात करने से मना

युवती ने अंकित से बात करने से मना कर दिया था। ऑडियो में युवती अंकित से कह रही है कि, तुम्हें मरने का बहुत शौक है तो जाओ मर जाओ। तुम्हें हाथ-पैर काटने का बहुत शौक है तो खूब काटो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब हम तुमसे बिल्कुल बात नहीं करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन