कानपुर

Kanpur में 22 ट्रेनें बनेंगी मेमू शेड, किराया भी लगेगा कम, जुलाई से बदलेगी व्यवस्था

रेलवे की ओर से यह फैसला लिया गया है कि लखनऊ, फर्रुखाबाद, बांदा, इटावा और झांसी समेत दूसरे रूटों पर 22 ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिन्हें सेंट्रल स्टेशन से आगरा, गाजियाबाद, झांसी, कासंगज और प्रयागराज के रूट पर चलाए जाने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Image

कानपुर में मेमू शेड बनकर चलेंगी 22 ट्रेनें

Photo : iStock

Kanpur: कानपुर अब मेमू ट्रेनों का हब बनने जा रहा है। रेलवे की ओर से यह फैसला लिया गया है कि लखनऊ, फर्रुखाबाद, बांदा, इटावा और झांसी समेत दूसरे रूटों पर 22 ट्रेनें एक जुलाई से मेमू शेड के रूप में चलाई जाएंगी। साथ ही इन ट्रेनों के आगे से जीरों नंबर भी हट जाएगा। अभी कानपुर सेंट्रल से चित्रकूट के मानिकपुर तक एक मेमू ट्रेन चलाई जा रही है। इसके साथ ही अब तीन और ट्रेनें मिल चुकी हैं। जिन्हें सेंट्रल स्टेशन से आगरा, गाजियाबाद, झांसी, कासंगज और प्रयागराज के रूट पर चलाए जाने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

लोकल ट्रेनों में नहीं मिलती सुविधाएं

इसके साथ ही अभी और भी ट्रेनें मिलने की संभावना है। जिससे की इनकी संख्या को और बढ़ाया जा सके और लोगों के सफर का सफर आसान हो सके। कम दूरी के लिए लोकल ट्रेनें ही सही होती है, लेकिन कई बार टॉयलेट जैसी सुविधाएं न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेलवे को भी होती है काफी परेशानियां

वहीं बहुत ज्यादा भीड़ होने पर सफर कर रहे यात्रियों द्वारा ट्रेन की चेन खींचने ट्रेनों को खड़ा करने भी रेलवे को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सभी परिस्थितियों को देखते हुए एक नया कोच भी तैयार किया गया है।

सुविधाओं से लैश होगी ये ट्रेनें

आपको बता दें कि चेन्नई की इंटीग्रल को फैक्ट्री से लाई गई इन तीन ट्रेने आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें आरामदायक सीटें होंगी। ज्यादा यात्रियों के खड़े होने की भी जगह होगी। इसके साथ ही कई सारे हैंगिग हैंड ग्रिप भी होगी। सभी कोच में टायलेट की सुविधा होगी। जो अभी मेमू शेड में नहीं मिलती है।

कम हो सकता है किराया

जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों का किराया भी कम होने की उम्मीद है। कोरोना के दौरान इ ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाया जा रहा था। जिस वजह से इटावा, लखनऊ और दूसरे रूटों पर किराये में वृद्धि हो गई थी। अब ट्रेनों के मेमू बनकर चलने से यात्री किराया कम हो सकता है।

ट्रेनों मे लगे होंगे सीसीटीवी कैमरे

इन ट्रेनों में यात्रियों के सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनका कंट्रोल पायलेट के हाथ में होगा। अब किसी भी तरह की समस्या होने पायलेट को उतरकर नहीं जाना होगा। इन ट्रेनों की कोच पर नजर रखी जा सकेगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article