Chakeri Airport Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट की तलाशी में जुट गईं और कोना-कोना खंगाला गया। एक सिरफिरे अज्ञात शख्स का एयरपोर्ट अधिकारियों के पास फोन आया जिसने बम के बारे में बताया।
किसने दी बम से उड़ाने की धमकी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिरफिरे अज्ञात शख्श ने एयरपोर्ट अधिकारियों को बम के बारे में बताया जिसके तत्काल बाद एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की जांच हुई। बताया जा रहा है कि 72 सीटर हवाई जहाज में बम होने की सूचना मिली थी, जबकि कानपुर में कोई भी 72 सीटर विमान नहीं उतरता है। इस मामले को लेकर चकेरी पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पकड़ा गया सिरफिरा शख्स
पुलिस ने सिरफिरे शख्स के फोन कॉल को ट्रेस कर उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद कानपुर पुलिस ने यशोदा नगर से आरोपी को गिरफ्तार किया। यह पहली दफा नहीं है जब ऐसा घटनाक्रम सामने आया है। पिछले कुछ समय से लगातार अलग-अलग स्थानों पर बम से अफवाहें फैलाने की कोशिशें हो रही हैं। पिछले साल अक्टूबर में चकेरी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया था।
