शहर

संभल के CO अनुज चौधरी को मिली क्लीन चिट, जानें क्या है पूरा माजरा? क्यों हो रही चौतरफा चर्चा

Holi Jumma Remark: उत्तर प्रदेश के संभल सर्किल ऑफिसर (CO) अनुज चौधरी को क्लीन चित मिल गई है। होली और अलविदा की नमाज को लेकर सीओ अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान की जांच चल रही थी। इस मामले में अनुज चौधरी को पुलिस अधीक्षक (कानून और व्यवस्था) द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर क्लीन चिट दी गई।

Image

संभल सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Holi Jumma Remark: उत्तर प्रदेश के संभल सर्किल ऑफिसर (CO) अनुज चौधरी को क्लीन चित मिल गई है। होली और अलविदा की नमाज को लेकर सीओ अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान की जांच चल रही थी। इस मामले में अनुज चौधरी को पुलिस अधीक्षक (कानून और व्यवस्था) द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर क्लीन चिट दी गई।

पदाधिकारियों के भी दर्ज हुए बयान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीओ अनुज चौधरी को सम्मानित करने वाली समिति के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच के दौरान संभल जिले के अफसरों और स्थानीय लोगों के बयान के साथ ही सीओ का सम्मान करने वाली समिति के पदाधिकारियों के बयान भी दर्ज हुए थे।

किस बयान को लेकर बैठी जांच

पीस कमेटी की बैठक के दौरान अनुज चौधरी ने कहा था, "होली साल में एक दिन आती है, जुमा 52 दिन आता है। अगर सिवैया खिलानी है तो गुजिया भी खानी पड़ेगी।" संभल सीओ के इस बयान को लेकर अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन की शिकायत की थी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के आरोपों के अनुसार, साक्ष्य न मिलने पर एसपी कानून व्यवस्था ने सीओ अनुज चौधरी को क्लीन चिट दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article