कानपुर

छुट्टियों के बाद रेल का हाल बेहाल; समर स्पेशल में सीट नहीं, टॉयलेट तक बना मुसाफिरों का ठिकाना

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। समर स्पेशल समेत तमाम ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच यात्रियों से खचाखच भर चुके हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कुछ यात्रियों को टॉयलेट जैसी असुविधाजनक जगहों पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है।

Image

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

गर्मी की छुट्टियों के समापन के साथ ही भारतीय रेलवे पर यात्री भार बेहद बढ़ गया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोजाना लाखों यात्रियों की आवाजाही हो रही है, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। छुट्टियों के बाद घर लौटने वालों की संख्या में तेज़ी से इजाफा हुआ है, जिससे समर स्पेशल ट्रेनों की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।

कालका मेल, दुरंतो एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, चोरी चोरा एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में भी भारी भीड़ है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि यात्री बाथरूम तक में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। जनरल और स्लीपर कोचों में भी इतनी भीड़ है कि खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पा रही।

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते समयपालन भी प्रभावित हो रहा है। लोग भीषण गर्मी में कठिन यात्रा झेलने के बावजूद घर लौटने के लिए मजबूर हैं। रेलवे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, लेकिन यात्रियों को फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article