कानपुर

कानपुर में करोड़ों रुपये की GST चोरी का भंडाफोड़; छापेमारी में जब्त हुए दस्तावेज, गहन जांच जारी

कानपुर में जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपये की बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा किया है। यह मामला पान मसाला परिवहन के दौरान फर्जी ई-वे बिल बनाने से जुड़ा है। जांच में दो ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

Image

GST विभाग ने बड़े कर चोरी घोटाले का किया पर्दाफाश

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kanpur News: कानपुर में जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। यह घोटाला पान मसाला के परिवहन के दौरान फर्जी ई-वे बिल बनाने से जुड़ा हुआ है। पनकी थाने में जीएसटी विभाग की शिकायत पर दो ट्रांसपोर्ट कंपनियों श्रीजी ट्रांसपोर्ट और गणपति रोड करियर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये कंपनियां पान मसाला के माल को ढोने का काम करती थीं।

जांच में यह सामने आया कि माल की ढुलाई के लिए गलत बिल्टी और नकली ई-वे बिल तैयार किए गए थे, जिनके जरिये करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की गई। सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहा था। विभाग की छापेमारी में दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की कर चोरी उजागर हुई है, लेकिन जांच पूरी होने पर यह राशि और भी बढ़ सकती है। विभाग ने यह भी बताया है कि इस टैक्स चोरी में शामिल अन्य व्यक्तियों और कंपनियों की पहचान की जा रही है। पुलिस और जीएसटी की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article