कानपुर

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, गोविंदपुरी स्टेशन से जून में बढ़ेगा 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 06:16 PM IST

Indian Railways: कानपुर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल से कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन बढ़ जाएगा। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। यह ट्रेनें बिना कानपुर सेंट्रल पर रुके ही सीधी निकलेंगी।

Image

गोविंदपुरी स्टेशन से जून में बढ़ेगा 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, बढ़ेगा ट्रेनों का संचालन
  • कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से जून में बढ़ेगा 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन
  • डीआरएम मोहित चंद्रा ने अनवरगंज जीएमसी पर सुविधाओं का लिया जायजा

Indian Railways: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाकाल एक्सप्रेस के बाद से जून महीने में 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बढ़ जाएगा। यह ट्रेनें बिना कानपुर सेंट्रल पर रुके ही सीधी निकल जाया करेंगी। इन्हीं तैयारियों को देखने के लिए बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम मोहित चंद्रा ने यहां का दौरा किया। उन्होंने गोविंदपुरी स्टेशन के साथ ही अनवरगंज और जीएमसी पर सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने गोविंदपुरी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को भी देखा। खाने-पीने, के अलावा रोशनी, बैठने की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

जानकारी के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम मोहित चंद्रा ने बुधवार को कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी, अनवरगंज स्टेशन और जीएमसी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि, महाकाल एक्सप्रेस के बाद गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से जून से 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन और बढ़ जाएगा। यह ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

डीआरएम ने अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी जुटाई

डीआरएम मोहित चंद्रा ने स्टेशन पर भोजन, लाइटिंग और यात्रियों के बैठने आदि की व्यवस्थाओं को जांचा। साथ ही कहा कि, यह सुविधाएं और बढ़ाई जाएं। डीआरएम ने डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह से अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि, हर हाल में स्टेशन पर पेयजल और स्टॉल की व्यवस्था हो जानी चाहिए। डीआरएम ने अनवरगंज स्टेशन और जीएमसी का भी दौरा किया। कानपुर सेंट्रल में स्वचालित सीढ़ियों के काम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए, साथ ही यह काम जल्द पूरा करने को कहा।

काशी महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर

आपको बता दें कि, वाराणसी से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव कानुपर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से इसकी समय सारिणी जारी की गई थी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली 20415 काशी महाकाल एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को वाराणसी से दोहपर 3:15 बजे चलकर शाम 5:25 से 5:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है। इसके बाद यह ट्रेन रात करीब 8:40 से 8:45 के बीच गोविंदपुरी पहुंच रही है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:05 बजे इंदौर पहुंचती है। वापसी में गाड़ी संख्या 20416 इंदौर से हर सोमवार सुबह 10:15 बजे चलती है। रात 9:15 के करीब गोविंदपुरी और फिर रात 12:30 बजे प्रयागराज जंक्शन और अगले दिन देर रात 3:15 बजे वाराणसी पहुंचती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'