कानपुर

Kanpur: पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन की डेड लाइन हुई तय, देरी होने पर होगी कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:36 PM IST

Passport And Weapon Licence: कानपुर में अब पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्र की जांच के लिए समय सीमा तय कर दी गई है। अगर समय पर निपटारा नहीं हुआ तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। कानपुर में नागरिक सेवा हेल्प डेस्क नई व्यवस्था के साथ स्थापित कर दी गई है। हेल्प डेस्क का सीयूजी नंबर भी जारी कर दिया गया है।

Image

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने नागरिक सेवा हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अब पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्र की जांच के लिए समय सीमा तय
  • समय पर निपटारा नहीं हुआ तो संबंधित पर होगी कार्रवाई
  • हेल्प डेस्क का सीयूजी नंबर भी जारी हुआ

Passport And Weapon Licence: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नागरिक सेवा हेल्प डेस्क नई व्यवस्था के साथ स्थापित कर दी गई है। कमिश्नरेट पुलिस की डेस्क के कार्यों में देरी पर जवाबदेही भी तय कर दी गई है। अब पासपोर्ट के वेरिफिकेशन की डेड लाइन 15 दिन तय की गई है। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्र की जांच के लिए 20 दिन तय किए गए हैं। अब शिकायती पत्र का निपटारा भी थाने स्तर पर सात दिन में होगा। हेल्प डेस्क का सीयूजी नंबर भी जारी किया गया है। पुलिस से जुड़ी सेवाओं के लिए अब जरूरतमंद लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इसके साथ ही सभी कार्य एक छत के नीचे पुलिस कार्यालय स्थित नागरिक सेवा हेल्प डेस्क सेल में ही होंगे। अब हर केस में निस्तारण के दिन तय हो गया है, साथ ही जवाबदेही भी तय हो गई है। सिटीजन चार्टर को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई।

सीयूजी नंबर पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत

अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय आनंद कुलकर्णी को नागरिक सेवा सुधार के लिए निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी के अनुसार, तय समय सीमा पर कार्य ना होने पर शिकायतकर्ता उच्च अधिकारियों से अपील करें। नागरिक सेवा हेल्प डेस्क के लिए सीयूजी नंबर जारी किया गया है। वन स्टॉप सेंटर की तर्ज पर यह कार्य करेगा। डेस्क के सीयूजी नंबर 7839863489 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यालय में बोर्ड में अफसरों के नंबर भी दिए गए हैं।

समस्याओं की सुनवाई

पुलिसकर्मियों की वेतन विसंगति, चिकित्सा अवकाश, पेंशन प्रकरण, जीवन रक्षक निधि, मृतक आश्रितों के भुगतान समस्या का निस्तारण की सुनवाई भी होगी। आपको बता दें कि शस्त्र लाइसेंस आवेदन की जांच 20 में पूरी करने की डेड लाइन है। पासपोर्ट का 15 दिन के अंदर सत्यापन करना होगा। चरित्र का सत्यापन 15 में करना होगा। शिकायत प्रार्थना पत्र का निस्तारण सात दिन में करना होगा। खोए पाए वस्तु की सूचना के संबंध में तत्काल कार्रवाई होगी। शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण का 15 दिन में निस्तारण करना होगा। पोस्टमाटम रिपोर्ट का पांच दिन में निस्तारण करना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article