कानपुर

Kanpur Power Substation: कानपुर में अब बिजली गई तो पलक झपकते ही आएगी, मार्च तक शुरू होगा स्काडा सिस्टम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 08:31 PM IST

Kanpur Power Substation: कानपुर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग अब इलेक्ट्रिकल स्काडा सिस्टम को लागू करेगा। राज्य का पहला तंत्र स्काडा एडीएमएस का विकासनगर स्थित कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। मार्च से इसकी शुरुआत होगी। फॉल्ट होते ही संबंधित इलाके के जेई से लेकर एक्सईएन और लाइनमैन के पास मैसेज पहुंच जाएगा।

Image

कानपुर में स्काडा सिस्टम की मार्च से होगी शुरुआत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लागू होगा स्काडा सिस्टम
  • स्काडा सिस्टम की मार्च से होगी शुरुआत
  • फॉल्ट होते ही आएगा संबंधित कर्मचारी के पास मैसेज


Kanpur Power Substation: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कंप्यूटरीकृत तरीके से बिजली आपूर्ति कराने का राज्य का पहला तंत्र स्काडा एडीएमएस (एडवांस्ड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम) का विकासनगर स्थित कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। फूलबाग, बिजलीघर और नवाबगंज डिवीजन के 14 सबस्टेशनों को स्काडा एडीएमएस से जोड़ा गया है। बिजली विभाग का दावा है कि मार्च से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद बिजली गई तो पलक झपकते ही आ जाएगी। फॉल्ट होते ही संबंधित इलाके के जेई से लेकर एक्सईएन और लाइनमैन के पास मैसेज पहुंच जाएगा।

फीडर से बिजली जाने पर शटडाउन खुद हो जाएगा, साथ ही दूसरे वैकल्पिक फीडर से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। केस्को निर्माण के अधिशासी अभियंता मनीष गुप्ता के अनुसार, 10 सबस्टेशनों का डाटा कंप्यूटरीकृत कंट्रोल रूम में आ रहा है। केस्को इंजीनियरों ने इसका ट्रायल भी कराया है।

बिजली चोरी की मिलेगी जानकारी

स्काडा एडीएमएस का मार्च के पहले सप्ताह में उद्घाटन होगा। दूसरे चरण में केस्को के सभी सबस्टेशनों को इससे कनेक्ट किया जाएगा। विकासनगर के कंट्रोल रूम के साथ ही बैकअप कंट्रोल रूम आईआईटी कानपुर में बनाया गया है। नए सिस्टम से वोल्टेज का उतार-चढ़ाव नहीं होगा। फीडरों पर लोड की जानकारी मिलते ही तुरंत फीडर संतुलित भी किए जा सकेंगे। किस इलाके में और किस समय कितनी बिजली चोरी हो रही है, इसकी लोकेशन भी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। इससे वहां बिजली चोरी अभियान चलाकर रोकी जा सकेगी।

ये सबस्टेशन जुड़ेंगे

कंपनीबाग, सीएसए, आरपीएच न्यू, आरपीएच ओल्ड, ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क, खास बाजार, फूलबाग, आरबीआई, सरसैयाघाट, भैरवघाट, झाड़ीबाबा पड़ाव, जीआईसी, म्योरमिल सबस्टेशन, मालरोड सब स्टेशन स्काडा एडीएमएस से जुड़ेंगे। परियोजना की लागत करीब 64 करोड़ रुपये है। 44 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी कानपुर और 20 करोड़ रुपये केस्को की ओर से खर्च किए गए हैं। परियोजना को पूरा होने के बाद छह वर्ष तक इस सिस्टम का रखरखाव कार्यदायी कंपनी जीई (जनरल इंजीनियरिंग) ही करेगी। आईआईटी कानपुर सलाहकार है। केस्को एमडी अनिल ढींगरा ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में स्काडा सिस्टम का शुभारंभ करा लिया जाएगा। इस सिस्टम को धीरे-धीरे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। इससे शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार