कानपुर

Jhansi News: शादी में आया दामाद निकला बोलेरो चोर; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 1 आरोपी घायल, एक गिरफ्तार

झांसी में हाल ही में हुई बोलेरो कार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ, जब पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोर की पहचान सामने आई। शादी समारोह में ससुराल आया दामाद ही अपने साथी के साथ इस वारदात का मास्टरमाइंड था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दूसरा पकड़ लिया गया।

Jhansi News: यूपी झांसी में हाल ही में चोरी हुई बोलेरो कार के मामले में पुलिस की मुठभेड़ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि शादी में अपनी ससुराल आया दामाद था, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर कार चोरी की थी। देर रात हुई इस मुठभेड़ में बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष के बेहद करीब से गुज़री, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेरकर पकड़ लिया गया। हरियाणा के भिवानी निवासी दीपक सिरोन अपनी ससुराल झांसी के रक्सा में एक शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान उसे पड़ोस में खड़ी बोलेरो गाड़ी दिखी और उसने अपने साथी अजय उर्फ रिंकू को बुलाकर गाड़ी चोरी कर ली। चोरी के बाद, दोनों ने कार को जंगल में छिपाकर भिवानी लौट गए।

दो तमंचे और कारतूस बरामद

जानकारी के मुताबिक, जब वे कार लेकर निकल रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अजय उर्फ रिंकू के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दीपक सिरोन को भागते समय पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं, साथ ही चोरी की गई बोलेरो भी जब्त कर ली गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article