लाइफस्टाइल

किताब कैफे: नॉन फिक्शन में कुछ खास पढ़ने का है मन? अपनी लाइब्रेरी में शामिल करें ये 5 बुक्स

किताब कैफे (Kitaab Cafe) में आज हम आपके लिए उन किताबों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपको इतिहास के पुराने पन्नों से लेकिर भारतीय महिला क्रिकेट की दुनिया तक की सैर कराएंगे।

Image

लेटेस्ट नॉन फिक्शन बुक्स

Latest Non Fiction Books: अगर आप नॉन-फिक्शन (Non-Fiction Books) पढ़ने के शौकीन हैं और अपनी बुकशेल्फ को कुछ नई और शानदार किताबों से सजाना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है। हाल ही में पब्लिश हुई इन 5 बेहतरीन किताबों में इतिहास की अनसुनी दास्तानों से लेकर, क्रिकेट के मैदान का संघर्ष और कोर्टरूम के मजेदार ड्रामे तक, सबकुछ शामिल है। आइए जानते हैं इन किताबों की खासियत और क्यों ये आपकी 'मस्ट-रीड लिस्ट' में होनी चाहिए।

1. इतिहासं (Itihaas: A Performance Model for Modern Leadership)

लेखक: श्रीधर राममूर्ति

कैटेगरी: कॉर्पोरेट लीडरशिप / अध्यात्म

यह किताब रामायण, महाभारत और भगवद्गीता जैसे हमारे प्राचीन महाकाव्यों को एक बिल्कुल नए और आधुनिक नजरिए से पेश करती है। लेखक ने कॉर्पोरेट जगत के अपने 25 वर्षों के लंबे अनुभव का इस्तेमाल कर एक अनूठा 'परफॉर्मेंस फ्रेमवर्क' तैयार किया है।

क्यों पढ़ें: अगर आप मैनेजमेंट, स्टार्टअप या लीडरशिप की दुनिया में हैं, तो यह किताब आपको सिखाएगी कि कैसे हजारों साल पुराने ग्रंथ आज के प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन के संकटों को हल कर सकते हैं।

2. हर स्टोरी हर ग्लोरी (Her Story Her Glory)

लेखक: आदित्य भूषण

कैटेगरी: खेल / महिला सशक्तिकरण

दशकों तक भारत में क्रिकेट का मतलब सिर्फ पुरुष क्रिकेटरों की कहानियां रहा है। लेकिन यह किताब उस नैरेटिव को बदलती है। यह भारतीय महिला क्रिकेट के उस दौर के संघर्ष, साहस और ऐतिहासिक जीतों की गाथा है, जिसे मुख्यधारा के मीडिया ने लंबे समय तक नजरअंदाज किया।

क्यों पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के सच्चे प्रेमी हैं और मिताली राज, झूलन गोस्वामी से लेकर आज की जनरेशन के संघर्ष की अनकही कड़वी-मीठी कहानियां जानना चाहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दुनिया की 5 बेस्ट स्पाई नॉवेल्स

3. द लॉफुल एंड द ऑफुल (The Lawful and the Awful)

लेखक: तुषार मेहता

कैटेगरी: कानून / संस्मरण

भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की यह किताब पाठकों को देश के सबसे प्रतिष्ठित कोर्टरूम के उन हिस्सों में ले जाती है, जो आम जनता की नजरों से छिपे रहते हैं। यह गंभीर कानूनी सिद्धांतों की उबाऊ किताब नहीं है, बल्कि अदालतों के अंदर घटने वाले मानवीय स्वभाव, अप्रत्याशित मोड़ों और कुछ बेहद मजेदार और अजीबोगरीब किस्सों का संग्रह है।

क्यों पढ़ें: कोर्टरूम ड्रामा और वकालत की दुनिया के पीछे की असली और मजेदार कहानियों को जानने के लिए।

4. शहंशाह, बेगम और शहजादी (Shahenshahs, Begums and Shahzadis)

लेखक: तनुश्री पोद्दार

कैटेगरी: भारतीय इतिहास / मुगल काल

तनुश्री पोद्दार की यह किताब इतिहास को तारीखों के दायरे से बाहर निकालकर मानवीय रिश्तों के चश्मे से देखती है। यह पाठकों को मुगल हरम और महल की चहारदीवारी के भीतर ले जाती है, जहां शासकों की महत्वाकांक्षाएं, उनके आपसी अंतर्विरोध, प्यार और धोखे की परतें खुलती हैं।

क्यों पढ़ें: अगर आप यह समझना चाहते हैं कि इतिहास सिर्फ तलवारों और जंगों से नहीं, बल्कि बंद कमरों में लिए गए निजी फैसलों और इंसानी जज्बातों से कैसे बदल जाता है।

5. वेन द सिख्स कॉनकर्ड दिल्ली (When the Sikhs Conquered Delhi)

लेखक: अरविंद एस बरार

कैटेगरी: धार्मिक एवं सैन्य इतिहास

यह पुस्तक सिख धर्म और उनके अदम्य साहस के इतिहास को बेहद सरल, संतुलित और प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करती है। इसमें 15वीं शताब्दी में पंजाब की धरती पर गुरु नानक देव जी की शांतिप्रिय शिक्षाओं से लेकर मुगलों के खिलाफ सिखों की ऐतिहासिक सैन्य जीतों और दिल्ली पर उनके अधिकार तक के पूरे सफर को क्रमबद्ध तरीके से दर्शाया गया है।

क्यों पढ़ें: भारतीय इतिहास के सबसे गौरवशाली और रणनीतिक सैन्य अध्यायों को करीब से समझने के लिए।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article