शहर

पुलिस कस्टडी खत्म होते ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए लॉ छात्र; CJI के खिलाफ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

Supreme Court Uproar Case: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में कानून की पढ़ाई कर रहे प्रबल प्रताप सिंह और चंदर भान को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Image

न्यायिक हिरासत में भेजे गए कानून की पढ़ाई कर रहे दोनों छात्र

Photo : ANI

Supreme Court Uproar Case: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में कानून की पढ़ाई कर रहे प्रबल प्रताप सिंह और चंदर भान को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने दो दिन की हिरासत खत्म होने के बाद दोनों छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप

प्रबल प्रताप सिंह और चंदर भान पर अदालत की कार्यवाही में बाधा डालने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है। दोनों छात्रों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा कर्मियों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के तिलग मार्ग स्थित थाने में बीएनएस की धारा 132, 221, 224, 3(5) के तहत प्रबल प्रताप सिंह और चंदर भान पर एफआईआर दर्ज हुई।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय आरोपी प्रबल प्रताप सिंह और 23 वर्षीय चंदर भान लखनऊ विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्र हैं।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामला 10 जुलाई, 2026 का है। जब सुप्रीम कोर्ट परिसर के कमरा नंबर-13 में हुई, जहां एसएलपी नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम यूपी राज्य) की सुनवाई चल रही थी। बकौल पुलिस, कानून के पढ़ाई कर रहे छात्र प्रबल प्रताप सिंह खुद याचिकाकर्ता के रूप में पेश हुए थे।

सनद रहे कि प्रबल प्रताप सिंह ने अदालत की कार्यवाही के दौरान हंगामा बरपाया था और प्रधान न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article