शहर

कल का मौसम 2 July 2025 : देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से सिर्फ एक में बारिश का अलर्ट नहीं, बाकी सभी में झमाझम बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam, 2 July 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश दर्ज हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात सहित कई अन्य राज्यों में भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में हिमाचल के मंडी में 22 सेंटीमीटर और यूपी के खीरी में 21 सेंटीमीटर बारिश हुई। अगले 6-7 दिनों तक देशभर में मानसून सक्रिय रहेगा।

Image

कल देशभर में बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी भारी से बहुत बारिश हो सकती है, इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ ही पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में भी भारी बारिश का प्रभाव आज बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सबसे ज्यादा 22 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के खीरी में 21 सेंटीमीटर और मध्य प्रदेश के मुरैना में भी 20 सेंटीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना, कोंकण और असम में भारी बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मानसून सक्रिय रहेगा, यानी बारिश होती रहेगी।

अगले 24 घंटों के मौसम का हाल

आने वाले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक-दो जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 21 सेंटीमीटर या उससे भी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो सकती है। मौसम विभाग ने कल यानी 2 जुलाई के लिए हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में 1-2 जगहों पर 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हो सकती है।

अलर्ट का प्रकारराज्य / क्षेत्रसंभावित वर्षा (CM)
रेड अलर्टमध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश21 सेमी या उससे अधिक
ऑरेंज अलर्टपंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंदरूनी महाराष्ट्र7 से 20 सेमी
येलो अलर्टगुजरात, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, अंदरूनी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारतसामान्य से भारी बारिश संभव

पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंदरूनी महाराष्ट्र में भी भारी से बहुत बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन राज्यों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, अंदरूनी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश हो सकती है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 जुलाई के मौसम का हाल

कल यानी बुधवार 2 जुलाई को भी देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, पश्चिमी तटीय महाराष्ट्र, कोंकण, ओडिसा और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण कर्नाटक को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल के मौसम का हाल

30 मई को सुबह 8.30 से आज यानी मंगलवार 1 जुलाई सुबह 8.30 बजे तक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली है। राज्य के मंडी जिले में 21.68 सेंटीमीटर, जबकि पंडोह में 21.50 सेंटीमीटर बारिश हुई है।

राजस्थान का हाल

राजस्थान में भी कल काफी बारिश देखने को मिली। पूर्वी राजस्थान में धौलपुर जिले के बारी में सोमवार से मंगलवार सुबह तक 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ में कैसा मौसम

छत्तीसगढ़ में भी सोमवार को जमकर बारिश हुई। यहां बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में 16 सेंटीमीटर और मोहल्ला मानपुर चौकी जिले के औंधी में 12 सेमी बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश

उत्तरी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार से मंगलवार सुबह 8.30 तक पिछले 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर बारिश हुई। छतरपुर जिले के बड़ामल्हेरा में 16 और बिजावर में 15 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा राज्य के अन्य इलाकों में भी मानसूनी बारिश हुई।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article