राँची

मानसूनी बारिश ने बढ़ा दी लोध जलप्रपात की खूबसूरती, पर्यटकों की भीड़ उमड़ी; देखें VIDEO

झारखंड के लातेहार जिले में स्थित लोध जलप्रपात मानसून में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण यहां झरनों की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। 143 मीटर ऊंचा यह लोध जलप्रपात झारखंड का सबसे ऊंचा झरना है। बारिश के मौसम में झारखंड, बिहार और बंगाल के साथ ही देशभर से पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं।

देश के हर कोने में मानसून पहुंच गया है और बारिश से लगभग हर इलाका तर हो रहा है। बारिश ने प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और बाढ़ के कारण हालात बिगड़ भी गए हैं। लेकिन झारखंड में बारिश के बाद जहां जंगलों की खूबसूरती बढ़ गई है, वहीं झरने पर्यटकों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। झरनों की खूबसूरती हर किसी को मोहित कर रही है। ऐसा ही एक खूबसूरत झरना बारिश के इस मौसम में और भी खूबसूरत हो गया है।

यह झरना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 200 किमी दूर है। जी हां, लोध जलप्रपात यानी झरने तक आप सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं। झारखंड के लातेहार में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते यहां झरनों की खूबसूरती गई गुना बढ़ गई है। लातेहार के लोध जलप्रपात के साथ ही सुग्गा जलप्रपात, मिर्चाइया जलप्रपात और नैना जलप्रपात आदि को देखने के लिए इस मौसम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

ज्ञात हो की लोध जलप्रपात झारखंड का सबसे ऊंचा झरना है, जो 143 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यह झरना लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड में मौजूद है। बूढ़ा नदी लोध गांव के पास ऊंची पहाड़ियों से नीचे गिरती है और एक खूबसूरत झरने को जन्म देती है। 143 मीटर की ऊंचाई से गिरने के कारण यहां पानी का शोर भी काफी ज्यादा होता है।

लोध जलप्रपात के मन-मोहक दृश्य को देखने के लिए देश के तमाम हिस्सों से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। बारिश के इस मौसम में झारखंड ही नहीं, बिहार और बंगाल से भी टूरिस्ट यहां आते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें