शहर

Kal Ka Mausam : मंडे होगी तूफानी बरसात! कोहरे-बिजली से रहें सावधान; IMD ने किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 12 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है लेकिन, उत्तर भारत में मानसून की विदाई के साथ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से गुलाबी सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। शनिवार-रविवार यानी वीकेंड पर उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश को छोड़कर शेष उत्तरी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण सिहरन बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 12 अक्टूबर 2025 : मैदानी इलाकों से मानसून की विदाई होते ही सर्दी ने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के असर से उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में जाड़े की एंट्री हो गई है। हालांकि, दिन में तापमान सामान्य है, लेकिन रात और सुबह के वक्त गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं, लेकिन शनिवार-रविवार को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से यूपी-एमपी के कुछ हिस्सों में हल्की हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है। इस दौरान हल्की फुल्की बूंदाबांदी मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है। दिवाली तक अच्छी खासी ठंडक होने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सतही हवाओं के साथ बदली छाए रहने और बर्फ गिरने का अलर्ट जारी है, जिससे मौसम काफी सर्द हो चला है। खासकर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। आईएमडी ने महाराष्ट्र और गुजरात में 15 अक्टूबर तक मानसूनी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

दिल्ली में वीकेंड में ठंडक

दिल्ली-एनसीआर में हल्की सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। वीकेंड पर बादल छा सकते हैं, लेकिन ज्यादातर समय मौसम साफ रहने से सर्दी फिजाओं में घुलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक दर्ज किया जाएगा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है, जो सर्दियों के आगमन के संकेत हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी परेशान नहीं कर रही है। हवा में काफी नमी है। अब मौसमी गतिविधियां खत्म होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। सीपीसीबी के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता (AQI) 196 दर्ज किया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। कयास लगाए जा रहे हैं दिवाली के दौरान पटाखों के धुओं से एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकता है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई होने ही गर्मी भी अपने घर लौट गई है। आईएमडी के मुताबिक, अब सर्दियों का दौर शुरू हो जाएगा। अब अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुंदेलखंड के हिस्सों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बरेली, मथुरा, बागपत, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा और लोगों को सुबह-शाम गुलाबी सर्दी परेशान करेगी। खासकर, सुबह वातावरण में कोहरा छाया नजर आएगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली19°C29°C
जयपुर20°C29°C
मुंबई26°C32°C
भोपाल17°C28°C
लखनऊ20°C31°C
पटना22°C31°C
कश्मीर3°C14°C
शिमला8°C21°C
देहरादून16°C26°C
हैदराबाद21°C30°C
चेन्नई26°C31°C

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से बादलों की आवाजाही का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात में तापमान में स्थिरता रहेगा, जिससे ठंडक महसूस होगी। वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले 5 दिन तक करीब 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो सर्दी का मीटर और बढ़ेगा। हालांकि, दिन में धूप भी परेशान कर सकती है।

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश का मौसम

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने सिहरन बढ़ा दी है। खासकर, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादलों के छाए रहने, हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान सामान्य है। लेकिन, सुबह शाम न्यूनतम तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी की ओर मौसम बढ़ रहा है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे तापमान गिरेगा और ठंडी बढ़ेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है, जिससे न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

मुंबई का मौसम

महाराष्ट्र के 34 जिलों में बारिश के कारण न्यूनतम तापमान गिरा है, जिससे सर्दी महसूस हो रही है। राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ में मौसमी गतिविधियों के कारण कुछ परेशानियां हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो सकती है, जिससे मुंबई समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान कम होगा। कमोबेश मौसम के यही हाल गुजरात और गोवा के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेंगे।

आंध्र प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में मौसमी बादल बरस रहे हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। उधर, आंध्र प्रदेश स्थित कलावगुंटा बांध के इलाकों में भारी बारिश के कारण डै जल प्रवाह में और वृद्धि होने की संभावना है। लिहाजा, तमिलनाडु में पोन्नई नदी के किनारे बसे गांवों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार केरल, कर्नाटक और अंडमान समेत अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।

FAQs

दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

दिवाली में बारिश खलल डाली सकती है। हालांकि, अभी मानसून की विदाई के बाद तापमान गिरने से सर्दी की दस्तक हो चुकी है। लेकिन, 20 से 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के साथ पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। अगर, इस दौरान बादल बरसते हैं तो त्योहार पर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

ठंड कब से शुरू होगी

कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?

मानसून कब तक रहेगा?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article