शहर

आज का मौसम : 10, 11, 12 अक्टूबर को बारिश के आसार, गिरेगी बर्फ होगा वज्रपात; IMD का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 10 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। आईएमडी ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी व दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 10 अक्टूबर 2025 : देशभर में मौसम बदलाव की ओर बढ़ रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बदलते मौसम ने गर्मी पर चोट पहुंचाई है। आने वाले एक सप्ताह में पहाड़ी और मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट से ठंडी का दौर शुरू हो जाएगा! मौसम विभाग की मानें तो 10, 11 और 12 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम हवाएं बहेंगी और कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है, जिसके प्रभाव से दिन और रात के तापमान के गिरावट दर्ज की जाएगी। कुल मिलाकर दीपावली तक सुबह-शाम गुलाबी सर्दी परेशान कर सकती है। उधर, पहाड़ी हिस्सों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की वादियों में बारिश के साथ बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिससे तेजी के साथ पारा गिरा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं खराब मौसम के दौरान इन राज्यों में वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कश्मीर3°C11°C
शिमला8°C19°C
देहरादून16°C26°C
चंडीगढ़17°C27°C
दिल्ली20°C30°C
मुंबई26°C30°C
जयपुर19°C28°C
भोपाल27°C29°C
पटना23°C32°C
लखनऊ21°C32°C
हैदराबाद22°C29°C

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एमसीआर में मौसम काफी सुहावना है। पिछले दिनों हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से पूरे एनसीआर में तापमान कई डिग्री सेल्सियस गिर गया है, जिससे गर्मी का नामों निशान मिट गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को एसी-कूलर बंद करने पड़ गए हैं और कहीं-कहीं तो पंखे भी बंद करने पड़ गए। आईएमडी ने बताया कि अगले 3 दिन तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहेगा, लेकिन कोई बड़े मौसमी गतिविधि के संकेत नहीं हैं। यानी मौसम के साफ रहने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली और आसपास बारिश के कारण वायु प्रदूषण पर लगाम लगी है। एक्यूआई 96 दर्ज किया गया, जो अच्छा माना जाता है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां लगभग खत्म हो गई हैं। हालांकि, अगले इस सप्ताह कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बहुत तेज बारिश का अनुमान नहीं है। लेकिन दिवाली के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश की संभावना बन सकती है। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने से रात में ओस का असर बढ़ेगा, जिससे दिन और रात्रि के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह वातावरण में धुंध छाई रहेगी और अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में बदले मौसम और उत्तरी हवाओं के असर से 3-4 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दो सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि अगले पांच दिन तक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 30 के आसपास रहने की संभावना है।

कल बिहार का मौसम

बिहार में गरज चमक के साथ हुई बारिश ने सूरज की गर्मी ठंडी कर दी है। आईएमडी ने ठनका गिरने से कई जनहानि होने की बात कही है। पिछले दिनों जहानाबाद, बेतिया, भोजपुर, वैशाली, नालंदा, गोपालगंज, मोतिहारी, किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। आईएमडी ने अनुसार, 10 अक्टूबर से तापमान तेजी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी का एहसास होगा। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण के अतिरिक्त अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साश वज्रपात और बारिश का अलर्ट है।

कश्मीर-उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश एवं बर्फबारी हो रही है। अब जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है, जो आगे और तेज होगा। हिमपात के कारण उत्तराखंड में तापमान गिरा है, जिससे अभी से सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। आईएमडी की मानें तो अभी उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। खासकर, ऊंचाई वाले हिस्सों में पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे अचानक सर्दी बढ़ गई है और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। IMD ने गुरुवार और शुक्रवार को कुल्लू, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, मंडी, ऊना, कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर में हल्की हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वोत्तर का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मानसूनी सिस्टम आगे बढ़ रहा है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, रायलसीमा, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में बारिश होगी। वहीं, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में भी मौसम की मार रहेगी।


FAQs

कब तक रहेगा मानसून?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना है। मुंबई और कोलकाता से 15 अक्टूबर तक मानसून के वापसी का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण और पश्चिम में हल्की से मध्यम बारिश सर्दी बढ़ाएगी।

कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम में उतार चढ़ाव होने से कल दोपहर को बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे दिन और रात्रि के न्यूनतम तापमान कमी आएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा।

कल बारिश होगी या नहीं?

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में हल्की बारिश की संभावना है।

सर्दी कब से शुरू होगी

अक्टूबर के शुरुआती दिनों से मौसमी गतिविधियां होने 15 अक्टूबर तक या दिवाली के आसपास से गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, अच्छी खासी ठंड का मौसम मध्य नवंबर से शुरू होगा, क्योंकि ला नीना (La Niña) की स्थिति बनने की संभावना है। यह दौर फरवरी के मध्य तक जारी रह सकता है।

दिल्ली में एयर क्वालिटी एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में मौसमी गतिविधिया होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 97 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है, जिससे लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article