शहर

Kal Ka Mausam: अब अटैक करेगा समुद्री तूफान? 24 घंटे आंधी-बारिश का पूर्वानुमान; बर्फबारी-कोहरा और सर्दी का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 08 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर पूर्व मानसून के एक्टिव रहने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बादलों के बरसने के आसार बने हुए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से आकाशीय बिजली कड़कने और आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कोहरा बढ़ने और तेज सर्दी का सितम शुरू होगा।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 08 नवंबर 2025 : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक-एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। सुकून वाली बात ये है कि अरब सागर में बना चक्रवाती परिसंचरण मौसम पर किसी प्रकार का खास प्रभाव नहीं डालेगा, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल की ओर शिफ्ट होगा, जिससे दक्षिण भारत के क्षेत्रों पर बादल बरस सकते हैं। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी के साथ तेज बारिश मौसम का मिजाज बिगाड़ कर रखेगी। इस दौरान वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर, पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के बाद तेजी के साथ तापमान गिरा है, जहां से ठंडी हवाएं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान समेत यूपी-बिहार में प्रवेश कर रही हैं, जिससे सर्दी का सितम बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार-रविवार तक कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी अटैक करेगी।

यूपी और बिहार में मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ मौसम परिवर्तित हो रहा है। खासकर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड ने डेरा डाल दिया है। आईएमडी ने अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक गिर सकता है। इतना ही नहीं तेज हवाओं के कारण सर्दी के ग्राफ में बड़ा इजाफा होगा। हालांकि, मौसम विभान पूर्वी यूपी को छोड़ दे अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। बहरहाल, बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। इसी प्रकार बिहार में मौसम में कोई खास परिवर्तन का अलर्ट नहीं है। हालांकि, अब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा और सुबह कोहरे की परत छाई नजर आएगी।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से बह रहीं तेज ठंडी हवाओं से दिन में मौसम काफी सुहावना है तो रात में काफी सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में पिछले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार, 7 नवंबर से तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और अगले एक सप्ताह तक इसी स्तर पर बने रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने स्वेटर, जैकेट व ऊनी कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। आईएमडी के मुताबिक, सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और फॉग की परत भी नजर आएगी। मौसम विभाग ने 7 से 12 नवंबर तक न्यूनतम तापमान लगातार 13 डिग्री के आसपास रहने और अधिकतम 27 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। यह संकेत है कि उत्तर भारत में सर्दियों का आगमन तेज हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में कितना प्रदूषण?

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के साथ ही हवा की रफ्तार कम होते ही हवा की क्वालिटी एक बार फिर बिगड़ने लगी है। गाजियाबाद, लोनी, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्यूआई गिरा है। अधिकतम हवा की गुणवत्ता 310+ जो खतरनाक श्रेणी में आती है, दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 से 370 के बीच दर्ज की गई है, जिनमें आनंद विहार में 332, बवाना में 366, चांदनी चौक में 354, बुराड़ी में 345 और अलिपुर में 316 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान और नीचे जाने पर धुंध और स्मॉग की परत और घनी हो सकती है, जिससे वायु गुणवत्ता और बिगड़ सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

पहाड़ों पर सिहरन बढ़ने लगी है। पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। खासकर, जम्मू-कश्मीर के घाटी और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से शीतलहर का एहसास हो रहा है। गुलमर्ग हिल स्टेशन पर ताज़ा बर्फबारी ने ठंडी को बूस्ट दे दिया है। वहीं, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों सहित कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल गया है। आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की बात कही है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर मौसम की मार देखी जा रही है। कई इलाकों में बर्फबारी से मौसम कूल हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, कई स्थानों पर तापमान माइनस शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। खासकर, लाहौल स्पीति, ताबो, समेत कई हिस्सों में बर्फ गिर रही है, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। कमबोश ऐसा ही मौसम उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बना हुआ है। मौसम विभाग ने पर्वतीय स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना दर्ज की है। हालांकि, 12 नवबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन अब शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से हालत पतली होगी।

एमपी-राजस्थान में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में अचानत तापमान गिरने से सर्दी ने परेशान करना शुरु कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में कोहरा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात में न्यूनतम तापमाम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उधर, राजस्थान में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। खासकर, सीकर के नजदीक फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कड़ाके की सर्दी का बड़ा संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक तेज हवाएं चलने से शीतलहर का एहसास होगाष

दक्षिण भारत के इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून की मौजूदगी से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। केरल में भी 10 नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा यनम, तटीय आंध्र प्रदेश समेत कई दक्षिणी और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं, मिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र चेन्नई के अनुसार, 8 नवंबर तक तिरुवन्नामलाई, धर्मपुरी, सलेम, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, कृष्णागिरि, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुपत्तूर, अरियालुर, डिंडीगुल, मदुरै, शिवगंगई और तिरुचिरापल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से। - Updated

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article