कल का मौसम 06 जुलाई 2025 : संडे-मंडे बारिश होगी धुआंधार, आंधी-तूफान के साथ होगा वज्रपात; बिजली से रहें सावधान
Kal Ka Mausam, 06 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: वीकेंड पर मौसम अपने शबाब पर रहेगा। आईएमडी ने 6, 7 और 8 जुलाई को यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मैदानी इलाकों में वज्रपात-ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बादल फटने के साथ भूस्खलन का अलर्ट है। कमोबेश ऐसा ही मौसम मुंबई, अहमदाबाद समेत पूरे महाराष्ट्र और गुजरात में देखा जाएगा। इसके अलावा दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।

कल का मौसम
Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में वीकेंड मजेदार होने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार और सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। 6 जुलाई से बारिश अपने चरम पर होगी। इस दौरान हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के अधिकतर भागों में मानसून का असर दिखेगा, जिसके असर से तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। अगले 48 घंटों के दरम्यान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादल फटने के साथ अचानक बाढ़ और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। लिहाजा, लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। स्काईमेट ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आगामी कुछ दिन मानसूनी बारिश की सभावना व्यक्त की है। उधर, दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलानाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर में असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान बाढ़ का खतरा भी बना रहेगा।
शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
मुंबई | 27 °C | 30 °C |
दिल्ली | 29 °C | 36 °C |
पटना | 28 °C | 33 °C |
भोपाल | 23 °C | 26 °C |
जयपुर | 25 °C | 32 °C |
लखनऊ | 28 °C | 32 °C |
शिमला | 20 °C | 24 °C |
देहरादून | 25 °C | 29 °C |
श्रीनगर | 22 °C | 34 °C |
हैदराबाद | 24 °C | 31 °C |
चेन्नई | 29 °C | 37 °C |
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कल यानी रविवार से आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। खराब मौसम और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की अपील की गई है। 6 जुलाई से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मेरठ, शामली, बागपत और अलीगढ़ समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की चेतावनी है। उधर, पूर्वांचल में गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, संतकबीरनगर, भदोही और आजमगढ़ में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। कमोबेश यही हालात बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में दिखाई देंगे। इस दौरान कानपुर, देहात, लखनऊ, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज और औरैया में बादलों के गरजने और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दिल्ली कल का मौसम
दिल्ली में शनिवार को उमस ने बेहाल किया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने वीकेंड पर शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने का अलर्ट है। हालांकि, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लगातार 3 दिन यानी 6, 7 और 8 जुलाई को आंधी के साथ बिजली कड़कने के साथ रक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में थोड़ी नमी रहेगी और गर्मी-उमस से राहत महसूस होगी।
बिहार का मौसम कैसा है?
बिहार में मौसम विभान ने 6 और 7 जुलाई को 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ठनका की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को गोपालगंज, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, पटना, शेखपुरा, नवादा, गया, रोहतास, कैमूर, अरवल, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण और किशनगंज में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाओं के साथ बौछारें पड़ने से गर्मी और उमस से काफी राहत मिलेगी। हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण बिहार में प्रवाहित नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।
झारखंड का मौसम
झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के हवाले से चक्रवाती हवाओं और मौसम संबंधी गतिविधियों के कारण रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है
राजस्थान का मौसम कल
राजस्थान में मानसून की सक्रियता से भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान बूंदी के इंद्रगढ़ में सबसे अधिक 144 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। धौलपुर, जयपुर, राजसमंद, नागौर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, अलवर, बारां, बाड़मेर, टोंक, बीकानेर, झुंझुनू और सवाईमाधोपुर जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट है। आईएमडी की मानें तो कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में अगले तीन से चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है?
हिमाचल प्रदेश जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने रविवार को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों मे अत्याधिक बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊना, चंबा, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और शिमला के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत बारिश की आशंका है। लिहाजा, मौसम विभाग ने भूस्खलन, अचानक बाढ़ आने के प्रति सतर्क किया है।
हरियाणा-पंजाब में मौसम
हरियाणा और पंजाब में भी मौसम का मिजाज नर्म है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटियाला, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, रोपड़ में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। उधर, हरियाणा में पंचकूला, करनाल, पलवल, झज्जर, रोहतक, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत और अंबाला में मौसम खराब रहने के संकेत हैं। रविवार और सोमवार को दोनों ही राज्यों में बारिश मौसम सुहावना बना सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। साल 2018 में छत्रपत...और देखें

Sawan 2025 : सावन का आगाज, ड्रोन-CCTV कांवड़ यात्रा पर रखेंगे नजर, खुले में नहीं बिकेगा मांस; इन बातों का रखें ख्याल

पटना के वेटनरी कॉलेज में फायरिंग, छात्र को लगी गोली

क्या बदल जाएगा शकूर बस्ती का नाम, क्या होगा नया नाम? इस विधायक ने चलाया अभियान

Bihar : इस उम्र के बुजुर्गों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बैंक खाते में क्रेडिट होंगे 1100 रुपये; क्या है नीतीश सरकार का प्लान?

गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते कंपनियों में आज वर्क फ्रॉम होम; राजस्थान में बरसात का दौर बरकरार, बिहार में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited