शहर

Chhattisgarh News: रील देखने के दौरान गायब हो रहा था नेटवर्क, गुस्से में महिला ने पटका फोन; फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि चली गई जान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल नेटवर्क को लेकर नाराजगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रील देखते समय बार-बार इंटरनेट बाधित होने से 52 वर्षीय महिला ने गुस्से में मोबाइल जमीन पर पटक दिया और बाद में कीटनाशक यानी पेस्टिसाइड पी लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

छत्तीसगढ़ में महिला ने इस कदर ली अपनी जान (प्रतीकात्मक फोटो)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर रील देखते समय मोबाइल नेटवर्क बार-बार बाधित होने से नाराज एक 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर गुस्से में आकर पहले अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया और बाद में घर में रखा कीटनाशक यानी पेस्टिसाइड पी लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रील देखते वक्त नेटवर्क कर रहा था गायब

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव की है। पांच सितंबर की दोपहर मंगलो बाई सारथी अपने घर में मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया पर रील देख रही थीं। इसी दौरान नेटवर्क बार-बार गायब होने लगा। रील देखने में आ रही दिक्कत से वह काफी परेशान और नाराज हो गईं। गुस्से में उन्होंने मोबाइल फोन को जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन क्षतिग्रस्त हो गया।

मोबाइल टोड़ने के बाद नहीं शांत हुआ गु्स्सा तो पी लिया पेस्टिसाइड

बताया गया कि मोबाइल टूटने के बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद उन्होंने घर में रखा कीटनाशक यानी पेस्टिसाइड पदार्थ पी लिया। इसकी वजह से उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वह दर्द से तड़पने लगीं। उस समय घर में मौजूद उनकी 17 वर्षीय बेटी ने मां की गंभीर स्थिति देखी और तत्काल परिवार के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

घटना की हर एंगल से जांच जारी

परिजन महिला को तुरंत करतला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर कर दिया। अस्पताल में कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद सोमवार को मंगलो बाई ने दम तोड़ दिया। मंगलो बाई के परिवार में पति प्रेमलाल सारथी और तीन बच्चे हैं। उनका 24 वर्षीय बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ कोरबा शहर में रहता है, जबकि 22 वर्षीय बेटा, 17 वर्षीय बेटी और पति उनके साथ करतला स्थित घर में रहते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article