शहर

Kal Ka Mausam : मौसम करेगा ट्रिपल अटैक! आंधी-बारिश, ओले संग होगा वज्रपात; IMD का तापमान गिरने का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 05 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत और पहाड़ों पर अगले 48 घंटों के दौरान फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने वाला है, जिसका प्रभाव मैदानी राज्यों पर भी पड़ेगा। आईएमडी (IMD) ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 6, 7 और 8 फरवरी को फिर से बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश व भारी बर्फबारी का अलर्ट घोषित किया है, जिससे घाटी में अभी शीतलहर (Coldwave) और कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।

Mausam Kal

कल का मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam (कल का मौसम) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिनों में एक बार फिर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत और पहाड़ों पर फिर से मौसमी गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। यानी अभी लोगों को ठंड और कोहरे से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि 5 और 6 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इतना ही नहीं इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और सिहरन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। इस मौसम का असर मैदानी राज्यों पर भी पड़ेगा और राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलेगा। आईएमडी ने अगले 48 घंटों के बाद बारिश और आंधी के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने का खतरा जताया है। इसके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और बिहार के अधिकांश भागों में सुबह घना कोहरा और दिन में शीतलहर की स्थिति रहने से जाड़ा बना रहेगा।
शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली8°C21°C
हरियाणा9°C20°C
पंजाब8°C20°C
राजस्थान9°C22°C
मध्य प्रदेश13°C25°C
उत्तर प्रदेश10°C22°C
बिहार12°C24°C
झारखंड13°C26°C
उत्तराखंड3°C13°C
हिमाचल प्रदेश2°C12°C
कश्मीर-4°C3°C

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण सर्दी का असर बरकरार है, लेकिन अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने के संकेत हैं। हालांकि, 7 और 8 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राज्य के मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिस कारण बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। बहरहाल, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर बना हुआ है, जिसके कारण बादलों की आवाजाही लगी रहने का अनुमान है। फिलहाल, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। आईएमडी ने अगले कुछ दिन तक कोहरा और शीतलहर के चलने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होता रहेगा।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं और बारिश के बाद मौसम काफी बदल गया है। राज्य के अधिकांश भागों में बादलों के छटने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने से सर्दी का ग्राफ फिर से बढ़ेगा। फिलहाल, 22 से 25 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने 6 से 8 फरवरी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है, लेकिन दिन में शीतलहर चलने से काफी सर्द महसूस हो रही है। हालांकि, सुबह से धूप निकल रही है, जिससे मामूली राहत है। हालांकि, देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाया नजर आ रहा है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रही। आईएमडी की मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल, कोई मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है, लेकिन 7 और 8 फरवरी को हल्की बदली छा सकती है। फिलहला, प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ता जा रहा, एक्यूआई 320 के ऊपर पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश और बर्फबारी से मौसम काफी सर्द हो चला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लाहौल स्पीति, कुल्लू-मनाली और किन्नौर में अत्यधिक बर्फबारी होगी, जिस कारण हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों के दौरान एक बार फिर से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से राज्य में बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। फिलहाल, कई स्थानों पर माइनस तापमान और मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से कोल्ड डे की स्थिति है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में कई डिग्री गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को सिहरन वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कई दिनों तक कई हिस्सों पर बादल छाए रहेंगे और 7-8 फरवरी से बारिश की एंट्री हो सकती है। उधर, कश्मीर के घाटी में भारी बर्फबारी के कारण सर्दी ने हालत खराब कर रखी है। कई स्थानों पर माइनस तापमान बना हुआ है। अगले 2 दिन बाद एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के आने से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम ठंड और कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों बाद दक्षिण डेल्टा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। खासकर, कराईकल, चेन्नई और आसपास के तटीय क्षेत्रों में बादलों के बरसने का अनुमान है। वहीं, कृष्णागिरी, नीलगिरि, सेलम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और रानीपेट और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article