शहर

कल का मौसम 29 May 2025 : रफ्तार से आएगा तूफान, बारिश होगी जोरदार; गिरेंगे ओले होगा वज्रपात

Kal Ka Mausam, 29 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-एमपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में अगले 24 घंटे के दौरान मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अतिरिक्त दक्षिण और पश्मिम के राज्यों में भीषण बारिश का पूर्वानुमान है तो पूर्वोत्तर में भी बादल मूसलाधार बारिश करने को तैयार हैं।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम इन दिनों परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के अधिकतर राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई राज्यों में गरज चमक के साथ आसमानी बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को बचाव के लिए सतर्क रहना होगा। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत की उम्मीद है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा भारी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, पूर्वोत्तर में ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा मुंबई और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई28 °C30 °C
चेन्नई29 °C35 °C
बेंगलुरु21 °C26 °C
हैदराबाद24 °C29 °C
दिल्ली29 °C38 °C
भोपाल26 °C37 °C
जयपुर 31 °C40 °C
पटना29 °C36 °C
लखनऊ29 °C37 °C
कश्मीर8 °C19 °C
शिमला15 °C27 °C
देहरादून 23 °C31 °C

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में अगले 3 से 4 दिन फेरबदल जारी रहेगा। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बीच उमस हो रही है। मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक पूर्वी और पश्चिमी भाग में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कल सुबह तक गर्मी से थोडी राहत थी। लेकिन 28 मई की सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप तेज बनी रही। तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री तक दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 मई से क्षेत्र में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तेज़ बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेताया है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। 30 और 31 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 31 मई को हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान बना हुआ है।

1 जून से मौसम थोड़ा सामान्य होने की संभावना है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा और तापमान फिर से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 2 और 3 जून को फिर से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि 29 मई के बाद मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की वजह से हो रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों तक महसूस किया जाएगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में पिछले चौबीस घंटे में एक दो जगह हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार की सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान बाकी हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और कहीं कहीं ऊष्ण लहर अथवा ऊष्ण रात्रि दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा हालांकि कुछ भागों में आंधी, बादलों की गरज जैसी गतिविधियां भी हो सकती हैं।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मौसम का मिजाज नर्म है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच बादल मेहरबान हैं। आईएमडी ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं ठनका (वज्रपात) की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

मुंबई में बारिश से सड़कें फुल

केरल में मानसून के सक्रिय होने से पश्चिमी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। खासकर, मुंबई में पिछले 2 दिन से हो रही बारिश के कारण सड़कें पानी-पानी हैं। भारी बारिश से कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर लोकल ट्रेनें स्थगित करनी पड़ीं। मुंबई नगर निकाय ने भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण चार ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ के संचालकों पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया CM आवास, अभ्यर्थियों ने रखी ये शर्त, समय भी मांगा

हेमंत सोरेन ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया CM आवास, अभ्यर्थियों ने रखी ये शर्त, समय भी मांगा