शहर

कल का मौसम 25 March 2025 : 2 दिन आंधी के साथ बारिश के आसार, आसमानी पत्थर और बिजली से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 25 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम गर्म होता जा रहा है। अगले 2 से 3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो सकता है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 4 दिन तक बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर के विभिन्न हिस्सों में गर्मी रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में थोड़ी नर्मी है। आईएमडी ने पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ के असर से मौसम में तब्दीली के संकेत दिए हैं। यानी एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। स्काईमेट ने बताया कि 24 से 27 मार्च के दौरान पहाड़ी राज्यों को वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित करेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 24 से 28 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में भी तेज बारिश हो सकती है। इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में कोई बड़ी मौसमी गतिविधि देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, 27 से 29 मार्च तक मौसम साफ रहने के बाद यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में सूरज अपने तेवर दिखाएगा। अब तेज गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। स्काईमेट ने बताया कि 24 से 27 मार्च के बीच सर्दियों की तरह बर्फबारी और बारिश होगी, जिसका प्रभाव 28 मार्च को होगा। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में दिन में चटख धूप के साथ गर्मी हालत खराब करेगी। सुबह के वक्त को छोड़ दें तो दिन में ठीकठाक गर्मी पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होगी। मार्च के आखिर तक अधिक पारा बढेगा। स्काईमेट के मुताबिक, 25 से 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट आने के संकेत हैं। कानपुर में अभी सुबह ठंड का एहसास हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 2.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। स्काइमेट के मुताबिक, दिल्ली में मार्च में गर्मी और बढ़ेगी। लेकिन, अप्रैल में गर्म हवाओं के बीच दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में प्री मानसून आने से हवा में नमी आएगी। अप्रैल में हीटवेव की शुरुआत होगी।

दिल्ली में कितना प्रदूषण है?

दिल्ली में एक्यूआई 187 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में और कमी आने के संकेत हैं।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में अगले 2 से 3 दिन मौसम पूरी तरह बदला रहेगा। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में चार दिन तक बारिश और सोनमगर्म में समेत कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान बादलों के कड़कने और चमक गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में कमी आने के संकेत हैं, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। अभी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। अगले 2 से 4 दिन बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है। डलहौजी और शिमला में बारिश तो मनाली के लोकप्रिय रिसॉर्ट में हल्की बर्फबारी हो सकती है। कमोबेश यही हालात उत्तराखंड में भी रहेंगे। यहां 24 से 27 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी देखी जा सकती है।

तेलंगाना में ओलावृष्टि

तेलंगाना में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। पिछले दो दिनों में उत्तरी तेलंगाना के जिलों में ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की बची हुई फसलों को भी बर्बाद कर दिया। बिजली चमकने के साथ आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने उत्तरी तेलंगाना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमुराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जंगाओं जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली18 °C33 °C
मुंबई26 °C34 °C
हैदराबाद23 °C32 °C
चेन्नई27 °C31 °C
बेंगलुरु22 °C21 °C
रामेश्वरम28 °C31 °C
रायपुर22 °C32 °C
रांची17 °C29 °C
भोपाल19°C34 °C
जयपुर22 °C36 °C
चंडीगढ़16 °C31 °C
लखनऊ18 °C33 °C
पटना21 °C34 °C
शिमला8 °C22 °C
देहरादून14 °C27 °C
कश्मीर3 °C16 °C

तमिलनाडु में बारिश अलर्ट

तमिलनाडु में दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आरएमसी ने बताया कि अगले दो दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 मार्च से बारिश फिर शुरू होने की उम्मीद है और इसके अगले दिन तक जारी रहने की संभावना है। चेन्नई में भी रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कहां लू अलर्ट?

स्काईमेट ने बताया कि पिछले 2 से 3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। 19 मार्च से पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

कोल्ड डे क्या है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article