वीकेंड पर बादलों का मिजाज बदला रहेगा और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा। समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिन बाद फिर से मौसम करवट लेगा और आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 23 मार्च तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसका सबसे अधिक प्रभाव उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर रहेगा, जिससे मेघ गर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश एवं बर्फबारी होगी। आईएमडी ने अगले कुछ घंटे तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। इस दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा व न्यूनतम-अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी बनी रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर में अब मौसम जोर पकड़ेगा और अगले कई दिनों तक ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्यों में 70 किमी. की रफ्तार से आंधी-तूफान और भारी बारिश का दर्ज की जाएगी। उधर, महाराष्ट्र, गोवा में भी मौसमी गतिविधियां होंगी। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 24 मार्च तक तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर मौसम बदला हुआ है और बर्फबारी-बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी समेत कुछ अन्य जगहों पर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश और बर्फ गिरने का अलर्ट है। जिससे मौसम सर्द रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी है। इसके अतिरिक्त देहरादून, नैनीताल, टिहरी समेत कई अन्य जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि, अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम खराब बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, ऊंचाई वाले भागों पर तेज बर्फबारी जारी है और निचले हिस्सों पर बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, अधिकांश मैदानी हिस्सों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि मनाली, शिमला, गोहर, बर्थिन, कांगड़ा, कुल्लू, कुकुमसेरी समेत कई हिस्सों पर 23 मार्च से 26 मार्च तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बर्फबारी से तापमान माइनस की श्रेणी में रहेगा। कुकुमसेरी में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान है। इसी तरह बर्फीली जगहों पर पारा बना हुआ है। उधर, कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम काफी सर्द है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है।
बिहार में बारिश होगी क्या
बिहार में मौसमी गतिविधियां होने से गर्मी से राहत है और कई जिलों में अभी भी बादल छाए हुए हैं। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि पटना, गया, दरभंगा, नालंदा, भोजपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, जहानाबाद, बक्सर, अरवल, कैमूर, नवादा, जमुई, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी समेत कई अन्य जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि और ठनका गिरने की चेतावनी है। आईएमडी ने खराब मौसम के दौरान खुले आसमान से दूर रहने की सलाह दी है। फिलहाल, बारिश से गिरे तापमान से गर्मी से राहत रहेगी।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के अधिकांश राज्यों में मौसम का प्रभाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक बादल छाए रहे और मौसमी गतिविधियां जारी की गईं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान पूर्वांचल और तराई क्षेत्र में आकाशीय बिजली चमकने, बादलों की गड़गड़ाहट और आंधी का रेड अलर्ट घोषित है। आईएमडी ने गोरखपुर, देवरिया, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अम्बेडकर नगर जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, गोंडा, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं और भीषण तूफान और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश से फसलों के नुकसान की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में भी बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम और अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी।
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला हुआ है और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा रही है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान हवाओं की गति और बौछारे के असर से अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री रहा और न्यूनतम 20 से नीचे पहुंच गया। आईएमडी के मुताबिक, 22 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आंधी व हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। फिलहाल, मौसम साफ होने के बावजूद अगले एक सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में गुरुवार से बदले मौसम का असर अभी तक है। शनिवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी जारी रही, जिससे सुहावने मौसम का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही हो सकती है और 23 मार्च को एक बार फिर से आंधी के साथ बारिश मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है। लगातार मौसमी गतिविधियां होने से गर्मी से तो राहत रहेगी ही, लेकिन हवा की क्वालिटी में भी बड़े सुधार की गुंजाइश है, जिससे अगले सप्ताह से साफ हवा में सांस ले सकते हैं। फिलहाल, एक्यूआई 120 के आसपास पहुंच गया है। फिलहाल, रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
हरियाणा और पंजाब का मौसम
हरियाणा और पंजाब में पिछले 72 घंटे से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही जारी है। पिछले 2 दिन से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट से ठंडक का एहसास हो रहा है और सुबह घना से अति घंना कोहरा छाया नजर आ रहा है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने बताया अगले 2 दिन में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। आईएमडी ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश-आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल के नुकसान का अनुमान जताया है।
नॉर्थ ईस्ट में IMD का बड़ा अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में मौसम करवट लेने वाला है। 24 मार्च से लगभग नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला होगा, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान बादलों की आवाजाही शुरू होगी और 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं दस्तक देंगी। इस दौरान त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ और झारखंड में बादलों की गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के खतरे के बीच कहीं छिटपुट बारिश तो कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने सिक्किम में बर्फबारी और हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा जताया है।
केरल-कर्नाटक में बारिश-आंधी
दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों समुद्र के तटीय भागों पर मौसम खराब और मछुआरों को दूर रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 72 घंटों के दौरान तेजी के मौसम में परिवर्तन देखा जाएगा। इस दौरान केरल, कर्नाटक, के साथ पश्चिमी घाट की ओर बादल बढ़ेंगे, जिससे महाराष्ट्र, विदर्भ और गोवा के तटीय भागों पर तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश जैसे हालात बनेंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत कई अन्य राज्यों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर हीटवेव का अलर्ट घोषित किया गया है।
22 मार्च रविवार का तापमान
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 16°C | 28°C |
| मुंबई | 24°C | 30°C |
| चंडीगढ़ | 13°C | 24°C |
| जयपुर | 16°C | 27°C |
| भोपाल | 18°C | 29°C |
| कोलकाता | 18°C | 25°C |
| चेन्नई | 26°C | 31°C |
| हैदराबाद | 22°C | 32°C |
| रांची | 14°C | 25°C |
| पटना | 16°C | 23°C |
| लखनऊ | 16°C | 25°C |
| देहरादून | 10°C | 20°C |
| शिमला | 6°C | 16°C |
| कश्मीर | 2°C | 10°C |
हीटवेव क्या है?
मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
गर्मी कहां पड़ रही
देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।
सनबर्न क्या होता है?
गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।
