Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का उलट फेर जारी है। नॉर्थ ईस्ट में पिछले कई दिनों से साइकोल्निक सर्कुलेशन के कारण आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी है। हालांकि, कई दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और असम में तेज तूफान के साथ अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि, स्काईमेट की मानें तो आने इस सप्ताह के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिससे लोग रजाई और स्वेटर रखने को मजबूर हो जाएंगे। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए स्काईमेट ने चेतावनी दर्ज की है। यहां 22 फरवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आने से दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। अगर, बात दक्षिण भारत के राज्यों की करें तो वहां अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है।
उत्तर प्रदेश कल का मौसम
यूपी में मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। पश्चिमी यूपी लेकर मध्य और पूर्वांचल तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। सूरज लुका छिपी का खेल खेल रहा है। मौसम विभान ने 21 से 26 फरवरी के बीच मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, लखीमपुर खीरी, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ और शामली समेत 33 जिलों में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट से ठंडक का एहसास होगा। सुबह कोहरा भी छाया नजर आएगा। वहीं, कन्नौज, फर्रुखाबाद, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, शामली, रामपुर, बरेली, खीरी में ओलावृष्टि का अलर्ट है। हालांकि, अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की बात कही जा रही है। 23 और 24 फरवरी को मौसम शुष्क रह सकता है।
राजस्थान में कैसा है मौसम
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, पिछले दिन झुंझूनू के उदयपुर वाटी में 19 मिलीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 16 मिमी., गंगानगर में 15.1 मिमी., खेतड़ी में 13 मिमी. बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। 22 और 25 फरवरी तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
राजधानी के कई हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उसने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार-शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में गुरुवार को, पिछले 24 घंटों में 0.9 मिमी बारिश हुई।
दिल्ली में कितना प्रदूषण
दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई और एक्यूआई 132 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
एनसीआर क्षेत्र में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बादलों के छाए रहने के बीच नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। आईएमडी ने 21 फरवरी को एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर तेज बारिश के साथ तूफान का भी पूर्वानुमान है। नोएडा नें 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के आसार हैं।
बिहार का कल मौसम
बिहार में मौसम परिवर्तित की संभावना है। आईएमडी ने वेस्टर्न डिसटरबेंस के असर से अगले 24 घंटे में आकाशीय बिजली यानी वज्रपात की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिलहाल, 23 फरवरी से करीब 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। 22 और 23 फरवरी को अररिया, खगड़िया, भागलपुर, किशनगंज,औरंगाबाद, सुपौल, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, मधेपुरा, भागलपुर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, गया सहरसा, पूर्णिया, बेगूसराय, और नवादा समेत कई इलाकों में एक दो जगह आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में बारिश का अलर्ट
झारखंड के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। रांची मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सहित पूर्वी राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
कश्मीर का मौसम कैसा है?
कश्मीर में कई स्थानों पर शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में रातभर हिमपात हुआ। अनंतनाग, जोजिला दर्रा, बनिहाल, साधना दर्रा, कुपवाड़ा के माछिल और बांदीपोरा के राजदान दर्रे में भी हिमपात दर्ज किया गया। श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हुई तथा ऊंचे क्षेत्रों में हल्का मध्यम हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि 21-24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है। 25-28 फरवरी के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस वर्ष कश्मीर में शीतकाल अधिकतर शुष्क रहा है तथा जनवरी और फरवरी के महीनों में वर्षा में लगभग 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है?
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों में बादल छाए हुए हैं। चंबा, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभान ने अगले 5 दिन तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 21, 22 और 24 फरवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, 25 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर 26 फरवरी को अनेक मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ताबों में सबसे कम तापमान करीब माइनस 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
हरियाणा-पंजाब में कैसा है मौसम
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में खराब हो रहे मौसम का असर, हरियाणा और पंजाब में भी दिखाई दे रहा है। 21 फरवरी को बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। गुरुवार की रात हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने की सूचना है। खासकर, रबी की फसल गेहूं और सरसों की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश हुई। करनाल, पानीपत, कैथल, फतेहाबाद में ओले गिरे और अभी भी इसी तरह के मौसम के आसार हैं। इस दौरान करीब 30 जिलों में तेज हवाएं हवाओं के साथ आसमानी पत्थर गिरे। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इसी प्रकार का मौसम पंजाब में भी देखने को मिल रहा है।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| हिमाचल | 6 डिग्री सेल्सियस | 15 डिग्री सेल्सियस |
| कश्मीर | -5 डिग्री सेल्सियस | 4 डिग्री सेल्सियस |
| उत्तराखंड | 1 डिग्री सेल्सियस | 13 डिग्री सेल्सियस |
| अरुणाचल | 14 डिग्री सेल्सियस | 23 डिग्री सेल्सियस |
| हरियाणा | 13 डिग्री सेल्सियस | 23 डिग्री सेल्सियस |
| पंजाब | 11 डिग्री सेल्सियस | 21 डिग्री सेल्सियस |
| मुंबई | 23 डिग्री सेल्सियस | 36 डिग्री सेल्सियस |
| दिल्ली | 12 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
| जयपुर | 15 डिग्री सेल्सियस | 21 डिग्री सेल्सियस |
| लखनऊ | 14 डिग्री सेल्सियस | 29 डिग्री सेल्सियस |
| भोपाल | 16 डिग्री सेल्सियस | 28 डिग्री सेल्सियस |
| पटना | 18 डिग्री सेल्सियस | 30 डिग्री सेल्सियस |
कहां सबसे ज्यादा गर्मी?
दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम तक अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण में इस साल भीषण गर्मी पड़ेगी और जल्द ही मानसून भी आएगा।
सनबर्न क्या होता है
गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।
कोल्ड डे क्या है?
कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।
