शहर

कल का मौसम : 2 दिन आएगी आंधी बारिश होगी घनघोर, बिजली-ओले करेंगे बड़ा उलटफेर; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam 19 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) के एक्टिव रहने से अगले 2 दिन तक बारिश एवं आंधी का अलर्ट जारी है। वहीं, समूचे उत्तर भारत में अगले 36 घंटों तक बादलों का डेरा रहेगा और पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों तक बादल गरजते बरसते नजर आएंगे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा रहेगा। हिमालयी भागों पर बर्फबारी से सिहरन भरी सर्दी महसूस होगी।

Kal Mausam Rain Alert

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में बादलों का डेरा और कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन तक पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों तक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर रहेगा, जिस कारण राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से पर तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश बूंदाबांदी या हल्के स्तर की बारिश से मौसम बदला रहेगा। इस दौरान आंशिक तौर पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों पर आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले सप्ताह से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 19 फरवरी तक पहाड़ों पर यानी हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे भागों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान जताया है। दिनभर बर्फीली हवाएं चलने और काले बादलों के छाए रहने से राज्य के कुछ हिस्सों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी, जिससे सर्दी महसूस होगी।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बादलों से ढका है। बुधवार सुबह से हल्की हवाओं के साथ बादलों का बरसना जारी है। आईएमडी के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, अमरोहा, मैनपुरी और फिरोजाबाद तक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी मौसम को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। फिलहाल, सुबह और शाम को छोड़कर दिन में सर्दी का असर खत्म हो गया है।

19 फरवरी गुरुवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली13°C22°C
चंडीगढ़13°C24°C
जयपुर13°C21°C
मुंबई22°C27°C
भोपाल16°C30°C
लखनऊ14°C28°C
पटना14°C28°C
कोलकाता17°C30°C
देहरादून11°C19°C
शिमला6°C14°C
कश्मीर1°C10°C

बिहार में कल का मौसम

बिहार में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। दिनभर पछुआ हवाओं के असर से सुबह और शाम हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह से धूप निकलने से गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। फिलहाल, राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर नहीं रहेगा। लिहाजा, अगले कुछ दिन तक मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की गुंजाइश नहीं है। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की रात से अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान पर बादल छा गए। दोपहर होते-होते बादलों की गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 36 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान मौसम के गंभीर होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे दैनिक कार्यों में परेशानियां हो सकती हैं। सीपीसीबी ने बताया कि बारिश और हवाओं की गति बढ़ने से पॉल्यूशन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा और एक्यूआई लेवल नीचे जा सकता है। फिलहाल, दिल्ली का AQI 220 के आसपास बना हुआ है, जो खराब श्रेणी में है। अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रह सकता है।

पंजाब-हरियाणा में बारिश होगी क्या

पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में घने काले बादल छाए हुए हैं और बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि करनाल, हिसार, अंबाला, कैथल, जिंद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और पंजाब में लुधियाना और पटियाला समेत कई पड़ोसी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा हो सकता है। लिहाजा, सतर्क रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल, अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद गर्मी के बढ़ने के संकेत हैं।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिसके प्रभाव से पिछले 24 घंटे से मौसम ने करवट बदल ली है और राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को जयपुर के नरैना में सर्वाधिक 27.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई और सिरोही में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 और 19 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा संभाग और शेखावाटी संभाग में रहेगा, जिससे कुछ भागों में तेज आंधीनुमा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि का खतरा हो सकता है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान बचने की सलाह दी गई है। उधर, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर बारिश जारी रहेगी और बुधवार की देर रात मौसम साफ हो सकता है।

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी

पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन तक चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति अधिक होने से मैदानी हिस्सों तक मौसम थोड़ा सर्द रहेगा, लेकिन अधिकांश जिलों में बदली के अलावा के मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा है

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया और कई जिलों में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने सर्द और बढ़ा दी है। खासकर, ऊंचाई वाले हिस्सों पर सिरमौर, मनाली, रोहतांग दर्रा, अटल टनल, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा, देऊ तिब्बा, मनाली पीक, लाहौल-स्पीति, ताबो, कुकुमसेरी और किन्नौर में बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे यहां तापमान माइनस से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 फरवरी तक राज्य हिमालयी हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे अभी कड़ाके की सर्दी का एहसास कायम रहेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही बनी हुई है और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी से मौसम काफी सर्द है। फिलहाल, 28 फरवरी से राज्य में बारिश की नई गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। फिलहाल, घाटी में तापमान माइनस की श्रेणी में है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है। हालांकि, अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, केरल-कर्नाटक में साइक्लोन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी में अभी भी लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे तमिलनाडु के निचले समुद्री इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। ये मौसमी गतिविधियां केरल और कर्नाटक के दक्षिणी जिलों को प्रभावित करेंगी। आईएमडी ने 19 से 22 फरवरी के बीच तमिलनाडु और केरल के के पंबन, तूतीकोरिन, टोंडी, पलायनकोट्टई, अतिरामपट्टिनम, पलक्कड़, तिरुवंतपुरम, अलाप्पुझा, त्रिशूर, कोट्टायन, पुनालुर और कोचीन में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभान ने मछुआरों को समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article