Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देशभर में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। शुष्क फरवरी के महीने में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट है तो कहीं फिर से सर्दी के वापस आने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले 2 दिन में उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव से तापमान में कमी देखी जा सकती है। उधर, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से अभी से लोगों को मार्च जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। स्काईमेट ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18 फरवरी से 20 फरवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति देखी जा सकती है। हालांकि, उत्तराखंड में सिर्फ बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर के अरुणाचल, असम और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बने रहने से तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी हुई है। साथ ही उत्तरी राज्यों और पहाड़ी राज्यों में सुबह तेज कोहरा बने रहने के चांस हैं।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम के परिवर्तित होने के संकेत हैं। अगले 2 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट ने बताया कि 18 और 20 तक तेज हवाओं के साथ पश्चिमी यूपी समेत कुछ मध्य भाग में बारिश की संभावना बन सकती है। मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, रामपुर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, संभल के आसपास के स्थानों में बारिश हो सकती है। लेकिन, जहां मौसम शुष्क रहेगा वहां सुबह कोहरा छाया रहेगा और हल्की गलन का एहसास होगा। बहरहाल, बादलों की आवाजाही के साथ सूरज भी निकल रहा है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में 18 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान दक्षिणी दिल्ली से सटे इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि, अब धीरे-धीरे गर्मी का एहसास शुरू हो गया।
दिल्ली में कितना प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 294 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
केरल में भीषण गर्मी का अलर्ट
केरल में राज्य में बढ़ते तापमान के लिए चेतावनी दी गई है। आने वाले समय में भीषण गर्मी के कारण लू, ‘सनबर्न’ और निर्जलीकरण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हों सकती हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। राज्य में गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तेज धूप से बचने की सलाह दी।
हरियाणा और पंजाब का मौसम
हरियाणा और पंजाब अगले दो दिन मौसम में परिवर्तन देखेंगे। दोनों ही राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि, अब धीरे-धीरे सर्दी का दौर खत्म हो रहा है। सुबह और शाम की सर्दी को छोड़ दिया जाए तो दिन काफी गर्म हो चले हैं। लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्काईमेट ने 18 से 20 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में मौसमी संभावनाएं बनने का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में का तापमान कितना है?
बिहार लगातार मौसम के बदलाव से गुजर रहा है। पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। औरंगाबाद और भोजपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक जा पहुंचा। हालांकि, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के असर राज्य में एक बार फिर तापमान में कमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान तेज पछुआ हवाएं बहेंगी, जिससे सुबह गलन का एहसास हो सकता है। 18 फरवरी राज्य में मौसम परिवर्तित होने से गया, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान है।
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान में मंगलवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है। 18 फरवरी को भरतपुर, जयपुर व बीकानेर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री व 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में सर्दियों में मिनिमम बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर से चल रहा है। लिहाजा, सभी को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ता अंतर खासी समस्या पैदा कर रहा है। फरवरी के पहले पखवाड़े के खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा, जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सिय ऊपर माना जा रहा है। काजीकुंड में अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर है, जबकि, न्यूनतम तापमान माइन्स 0.2 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 18 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है, इससे तापमान में और कमी आएगी। कहीं-कहीं कोल्ड डे की स्थिति देखी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा है?
हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा परिवर्तन हो रहा है, जिससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। आईएमडी ने 18 और 19 फरवरी को कुल्लू, मनाली, रोहतांग, अटल टनल समेत कई ऊपरी हिस्सों में हिमपात के साथ बारिश का अलर्ट है। खासकर, ताबो में माइनस डिग्री सेल्सियस से नीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। इसी प्रकार, कुकुमसेरी, कल्पा, धर्मशाला, कुल्लू, मनाली में न्यूनतम तापमान में 0 से माइनस की श्रेणी में बना हुआ है।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| लखनऊ | 14 डिग्री सेल्सियस | 28 डिग्री सेल्सियस |
| मुंबई | 24 डिग्री सेल्सियस | 33 डिग्री सेल्सियस |
| दिल्ली | 11 डिग्री सेल्सियस | 27 डिग्री सेल्सियस |
| अयोध्या | 21 डिग्री सेल्सियस | 29 डिग्री सेल्सियस |
| हैदराबाद | 19 डिग्री सेल्सियस | 33 डिग्री सेल्सियस |
| प्रयागराज | 14 डिग्री सेल्सियस | 29 डिग्री सेल्सियस |
| चेन्नई | 24 डिग्री सेल्सियस | 31 डिग्री सेल्सियस |
| जयपुर | 19 डिग्री सेल्सियस | 28 डिग्री सेल्सियस |
| कश्मीर | -5 डिग्री सेल्सियस | 8 डिग्री सेल्सियस |
| हिमाचल | 6 डिग्री सेल्सियस | 18 डिग्री सेल्सियस |
| उत्तराखंड | 1 डिग्री सेल्सियस | 14 डिग्री सेल्सियस |
| पटना | 16 डिग्री सेल्सियस | 28 डिग्री सेल्सियस |
| भोपाल | 16 डिग्री सेल्सियस | 28 डिग्री सेल्सियस |
| चंडीगढ़ | 12 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
कोल्ड डे किसे कहते है?
जनवरी माह में उत्तर भारत में भी कोल्ड डे की स्थिति होती है। लेकिन, कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में फरवरी में भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।
