शहर

Kal Ka Mausam: 2 दिन में फिर बारिश होगी झमाझम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा टेंशन; जानें कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 13 से 16 फरवरी तक रुर-रुककर बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। ये मौसम गतविधियां हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में रिकॉर्ड की जाएंगी। उधर, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों से सर्दी का असर तेजी से कम हो रहा है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : दिल्ली-एनसीआर में मध्य हवाओं के साथ धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत है। पिछले 2 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के बाद दिन में गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी व तड़के हल्की धुंध या कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस एंव न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवाओं की गति तेज होने के बाद पॉल्यूशन के स्तर में मामूली कमी देखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है

मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह से उत्तरी भागों से 2 पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाले हैं, जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। खासकर, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों में बारिश से मौसम बदला रहेगा। यानी अभी घाटी में तापमान जमाव बिंदु के आसपास रहने से कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, 13 फरवरी से 16 फरवरी के बीच एक्टिव रहने वाले विक्षोभ के कारण हल्की से मध्य पानी गिरेगा और कहीं-कहीं बर्फ गिरेगी। हलाांकि, निचले इलाकों में बारिश नहीं होगी, लेकिन बादल छाए रहने और कोहरे-शीतलहर की संभावना है।

13 फरवरी का तापमान कैसा रहेगा

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली12°C24°C
चंडीगढ़11°C24°C
जयपुर13°C26°C
भोपाल16°C28°C
मुंबई23°C29°C
लखनऊ12°C27°C
पटना13°C26°C
कोलकाता16°C29°C
देहरादून8°C21°C
शिमला5°C17°C
कश्मीर0°C10°C

हिमाचल प्रदेश में मौसम

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में सर्दी का असर बरकरार है। हालांकि, अगले 3 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। छिटपुट बादल छाए रहने के अलावा बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है, लेकिन 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी एंट्री लेगा, जिसके बाद पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी दर्ज की जाएगी। फिलहाल, दिन में हवाएं बहने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत भी मिल रही है। आईएमडी के मुताबिक, ताबो, कुकुमसेरी, लाहौल स्पीति और चंबा समेत कई स्थानों पर तापमान माइनस की श्रेणी में बना हुआ है सुबह-शाम कोहरा दर्ज किया जा रहा है।

उत्तराखंड में मौसम कैसा है

उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। खासकर, पहाड़ी इलाकों में तापमान जीरो से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, बद्रीनाथ में -16 डिग्री, गंगोत्री में -12 डिग्री, केदारनाथ में -15 डिग्री, हेमकुंड में -10 डिग्री, यमुनोत्री में -12 डिग्री और आदि कैलाश में -20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और पहाड़ बर्फ से ढके हैं, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है। हालांकि, मैदानी इलाकों में धूप निकलने से काफी राहत है। देहरदून, नैनीताल समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आईएमडी ने बताया कि 16 फरवरी से राज्य में एक बार फिर से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है।

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। खासकर, यूपी में दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। शाम-सुबह को छोड़ दें तो मौसम काफी सुहावना है। बांदा समेत बुंदेलखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। फिलहाल, पछुआ हवाएं बह रही है, जो जिससे रुखे मौसम के संकेत मिलने लगे है। वहीं, बिहार में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम है, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। आने वाले एक सप्ताह में गर्मी का असर तेज होगा। होली तक मौसम पूरी तरह बदला नजर आएगा।

राजस्थान का मौसम

आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन अब धूप बढ़ने और हवाओं की गति कम होने से दिन का तापमान बढ़ रहा है, जिससे सर्दी से काफी राहत है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। उधर, मध्य प्रदेश में गर्मी की आहट मिलने लगी है। भोपाल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। आने वाले सप्ताह में सर्दी छू मंतर हो सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article