कल का मौसम 11 February 2025: आंधी-बारिश मारेगी एंट्री; बर्फबारी-ओलावृष्टि से फिर बढ़ेगी सर्दी; फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी
Kal Ka Mausam, 11 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों में जारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी राज्यों में सुबह गलन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी प्रतीत हो रही है। आईएमडी ने अगले 14 फरवरी तक यूपी, बिहार समेत दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जम्मू औऱ हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण माइनस तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिससे वहां कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

भारत का मौसम
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में सर्दी का सितम धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम खुशनुमा होता जा रहा है। दिन में तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम में शुष्की नजर आ रही है। ज्यादातर राज्यों में तापमान सामान्य के आसपास है। लेकिन, सुबह शाम की ठंडी बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा पंजाब के लोग महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 14 फरवरी तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्काईमट ने अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसके सबसे बड़ा कारण राजस्थान और बांग्लादेश के ऊपरी हिस्सों में बन रहा साइक्लोन सर्कुलेशन है। इतना ही नहीं अरुणाचल में 13 फरवरी तक बर्फबारी की संभावना भी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में अभी भी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां का न्यूनतम तापमान माइनस 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी ने कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी भागों में बर्फबारी के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा बसंत तक सुबह कोहरा हवाई और रेल यातायात को प्रभावित करता रहेगा।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और हवा की गति में कमी आ जाने के कारण वायु गुणवत्ता फिर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है और यह इस वर्ष में अब तक का सबसे अधिक तापमान भी रहा। इससे पहले 31 जनवरी को सबसे अधिक 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में वृद्धि के बावजूद न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है और एक दिन पहले न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था।
आईएमडी ने मंगलवार तक इसी तरह से धूप के साथ मौसम के हल्का गर्म रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और हवा की गति कम रहने के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है लेकिन वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
दिल्ली में प्रदूषण कितना
इस बीच, पिछले दो दिनों से ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को फिर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है और शनिवार को यहां एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में यानी 152 दर्ज किया गया था। दिल्ली के 39 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन में से 38 के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सर्दी धीरे-धीरे बसंत में बदल रही है और फरवरी के अंत तक दिल्ली में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप तो कम हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिन तक मौसम खराब रहने के संकेत दिए हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 से 12 फरवरी तक हिमालयी क्षेत्र में बारिश हो सकती है। इसके कारण मैदानी इलाकों के मौसम में तब्दीली आ सकती है। पिछले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी बारिश दर्ज की गई थी। लिहाजा, 10 और 12 तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन, फरवरी में अधिकतर मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल, कानपुर समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी है। फिलहाल, कुछ दिनों तक सुबह के वक्त कोहरा छाया रह सकता है। 14 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है।
बिहार में न्यूनतम तापमान कितना?
बिहार के न्यूनतम तापमान में हो रही वृद्धि रबी की फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। फरवरी महीने में ही मौसम के बदलते तेवर और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से किसान चिंतित हैं। इससे दलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था, लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बताया गया कि न्यूनतम तापमान में वृद्धि का सबसे ज्यादा प्रभाव गेहूं, सरसों, मसूर, चना, आम और लीची की फसल पर होगा। बताया जाता है कि रबी की फसलों के लिए ठंड रहने और आसमान से ओस गिरते रहना जरूरी रहता है। लेकिन हालिया दिनों में मौसम ऐसा है कि उम्मीद से अधिक तापमान उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। चना और मसूर में लगे दाने का विकास रुक सा गया है। फूल झड़ रहे हैं तो पौधों में फली लगने की संख्या भी घट रही है। रही-सही कसर पछुआ हवा निकाल दे रही है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। बाड़मेर शनिवार को सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दौसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में कितना तापमान है?
करौली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री, सिरोही में 7.6 डिग्री, जालौर में 7.8 डिग्री अलवर-डबोक में 8.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 8.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और कुछ जिलों में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने अलर्ट है। हिमालयी वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने के कारण 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। 12 से 14 फरवरी तक तेज हवाओं चलेंगी, जिनकी स्पीड 15 से 25 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। प्रदेश के 7 जिलों में बड़ा अलर्ट है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा और कांगड़ा में अगले 36 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओवावृष्टि की भी स्थिति बन सकती है। इससे कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है?
जम्मू-कश्मीर में 15 फरवरी तक तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना रहेगा, जिसकी वजह से कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। आईएमडी 12 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ज्यादातर हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। 16 फरवरी तक घाटी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने जनवरी के मुकाबले फरवरी में 15 से 16 डिग्री तापमान अधिक रहने के संकेत दिए हैं। हालांकि, पिछले कई दिनों से आसमान में धूप खिलने से दिन में कोल्ड डे से थोड़ी राहत भी मिल रही है। श्रीनगर में 5.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5 डिग्री के आसपास, काजीकुंड में 3.2 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है।
कोल्ड डे किसे कहते है?
कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं। हालांकि, 15 फरवरी तक यह खत्म हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

लखनऊ के चारों ओर चक्कर लगाएगी ट्रेन, ऑर्बिटल रेलवे कॉरिडोर बनाने की तैयारी

पैंट की जेब में रखे फोन में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, युवक के गुप्तांग को पहुंचा नुकसान

कहीं पर चलेंगी तेज हवाएं-कहीं होगी बारिश, इन जगहों पर तेजी से पैर पसार रही गर्मी, लू का भी अलर्ट

Bird Flu: बिहार में बर्ड फ्लू की एंट्री! 20 रहस्यमयी मौतों से अलर्ट; इस संक्रमण से आशंका...

यूपी वालों के लिए खुशखबरी! लखनऊ, आगरा, कानपुर में होगा मेट्रो का विस्तार, कई नए मेट्रो रूट्स बनाने की तैयारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited