शहर

कल का मौसम : अगले 4 दिन भारी, 9 राज्यों में मेघ गर्जन, बारिश की चेतावनी; आंधी-बिजली से बरते सावधानी

Kal Ka Mausam 07 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 24 घंटे में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा, जो अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर जारी रहेगा, जबकि 8 मार्च को उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, उत्तर भारत के अन्य राज्यों पर मौसम का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। उधर, 8 मार्च से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। तेज हवाओं के बीच सप्ताह के अंत तक न्यूनतम और अधिकतम पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर जाने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 6 मार्च से पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर रहेगा, जिससे बारिश एवं बर्फबारी होने की बड़ी संभावना है। ये विक्षोभ 8 मार्च को उत्तराखंड में एंट्री लेगा, जिससे एक बार फिर से बारिश के साथ बर्फ गिरेगी, जिससे ऊंचे भागों पर सर्दी बढ़ेगी, लेकिन मैदानी हिस्से शुष्क रहेंगे और तापमान बढ़ेगा। स्काईमेट ने बताया कि 8 मार्च से पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं, केरल में भी अगले कुछ घंटों बाद मौसम बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बादल बरसेंगे। देश के अन्य राज्यों में गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। जल्द ही कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट घोषित किया जा सकता है।

यूपी में मौसम कैसा है?

उत्तर प्रदेश जल्द ही गर्म भट्टी सा तपने लग सकता है। लगातार बढ़ते तापमान ने चिंता बढ़ा दी है। सुबह से निकल रही कड़क धूप से दिन बेहद गर्म प्रतीत हो रहे हैं और हवाओं की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का कोई खासा असर नहीं हो रहा है। दिन में लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। आलम यह है कि अब पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। फिलहाल, मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि, अभी ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्की सर्दी और रात बेहद सुहावनी है। आईएमडी के मुताबिक, बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही हीटवेव की एंट्री हो सकती है।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में होली बीतते ही मौसम के रंग बदलते जा रहे हैं। लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि, इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मध्य और पूर्वोत्तर के हिस्सों पर एंटीसाइक्लोनिक प्रभाव के कारण 9 मार्च को राज्य में बादलों की आवाजाही हो सकती है और कुछ हिस्सों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ ठनका गिरने का खतरा हो सकता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम झारखंड और छत्तीसगढ़ में रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर का मौसम सामान्य है। सुबह से धूप और दिनभर तेज हवाएं बह रही हैं और तापमान धीरे-धीरे ऊपर की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिससे दिन बेहद गर्म प्रतीत हो रहे हैं, जबकि शाम और सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का एहसास तेज होगा। अगले 2 दिन तक न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ों पर बदले मौसम का प्रभाव नहीं रहेगा। लिहाजा मौसम साफ ही रहेगा। फिलहाल बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। वहीं हवाओं की गति बढ़ने से पॉल्यूशन का मीटर डाउन हुआ है। एक्यूआई 150 से नीचे पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिससे ऊंचे स्थानों पर मौसम करवट लेगा। आईएमडी के मुताबिक, 7 से 11 मार्च के बीच कुछ हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की एंट्री होगी और बर्फबारी से मौसम सर्द होगा। हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क रहेंगे और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड में 8 मार्च से विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जो 11 मार्च तक बारिश का कारण बनेगा। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि ऊंचे हिस्सों पर गरज चमक के साथ बारिश एंव बर्फबारी होगी। वहीं, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत कई स्थानों पर बर्फबारी जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस शुक्रवार को एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में अगले 4 दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी और मौसम काफी बदलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 7 से 9 मार्च के बीच गरज चमक के साथ अलग-अलग ऊंचे इलाकों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 10 और 11 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश-बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, घाटी में अधिकांश भागों पर न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे मौसम सामान्य है। लेकिन रात और सुबह काफी सर्दी महसूस की जा रही है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में प्री मानसून के संकेत मिलने लगे हैं। लगातार मन्नार की खाड़ी के आसपास निम्न दबाव क्षेत्र बनने से बादलों की आवाजाही है और तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में पश्चिमी घाट के हिस्सों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिनमें केरल और तमिलनाडु प्रभावित हो सकते हैं। उधर, पूर्वोत्तर में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। 8 मार्च से असम, मेघालय, ओडिशा समेत कई राज्यों मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

7 मार्च शनिवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली16°C33°C
चंडीगढ़18°C32°C
मुंबई24°C33°C
जयपुर18°C34°C
भोपाल19°C34°C
लखनऊ19°C32°C
पटना21°C33°C
कोलकाता22°C32°C
रांची18°C30°C
चेन्नई23°C33°C
हैदराबाद21°C34°C
देहरादून15°C26°C
शिमला12°C25°C
कश्मीर9°C20°C

हीटवेव क्या है?

मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

किन राज्यों में पड़ रही गर्मी

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article