Jodhpur Hit and Run: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार से आती कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वीडियो सामने आने के बाद प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कराया गया। बुजुर्ग के मौत से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। वहीं महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में परिवार के लोग धरने पर बैठ गए हैं। परिवार वालों की मांग है चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह बेकाबू कार तेज रफ्तार में आती है और टकरा जाती है। इसके बाद कार चालक वहां से भाग जाता है। मामला जोधपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है, जहां स्पीड में आती कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वालों में हड़कंप मच गया है। परिवार वाले चालकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
परिवार में चालक की गिरफ्तारी की मांग
बुजुर्ग की हुई मॊत परिवार ने प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कराया। इस हादसे के बाद परिवार वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं वो जल्द से जल्दी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार वाले महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में धरने पर बैठे हैं।
